Get App

Volkswagen Virtus Launch : ये फीचर्स बनाते हैं वर्टुस को भारत की दमदार सेडान, 11.21 लाख रुपये शुरुआती प्राइस, इन फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

नई Volkswagen Virtus जर्मनी की कार कंपनी का VW Group के India 2.0 project के अंतर्गत दूसरा प्रोडक्ट है। इससे पहले कंपनी ने Taigun SUV की पेशकश की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2022 पर 4:06 PM
Volkswagen Virtus Launch : ये फीचर्स बनाते हैं वर्टुस को भारत की दमदार सेडान, 11.21 लाख रुपये शुरुआती प्राइस, इन फीचर्स के साथ हुई लॉन्च
फॉक्सवैगन की वर्टुस भारत केंद्रित MQB A0-IN platform पर आधारित है और इसके मैकेनिकल्स Skoda Slavia के साथ शेयर करती है

Volkswagen Virtus Launch : फोक्सवैगन की बहु प्रतीक्षित मिड साइज सेडान गुरुवार को लॉन्च हो गई। भारत में 1.0 TSI Comfortline वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.21 लाख रुपये है और 1.5 TSI GT टॉप वेरिएंट की शुरुआती कीमत 17.91 लाख रुपये है। इस प्री बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। नई Volkswagen Virtus जर्मनी की कार कंपनी का VW Group के India 2.0 project के अंतर्गत दूसरा प्रोडक्ट है।

इन 6 रंगों में मिलेगी वर्टुस

फोक्सवैगन ने यह दावा किया कि वर्टुस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बड़ी सबसे ज्यादा स्पेस वाला मॉडल है।

वर्टुल भारत में छह रंगों में उपलब्ध है। ये रंग वाइल्ड चेरी रेड, कार्बन स्टील ग्रे, राइजिंग ब्लू, कैंडी व्हाइट, रिफ्लेक्स सिल्वर और कुरकुमा यलो हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें