2023 Hyundai Verna : देश की दूसरी सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Hyundai ने अपनी नई कार नेक्स्ट जनरेशन की Verna को लॉन्च कर दिया है। मिड-साइज सेडान Verna के नए वर्जन को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.37 लाख रुपये तक जाती है। नई वरना का मुकाबला घरेलू बाजार में होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस और मारुति सुजुकी सियाज जैसी गाड़ियों से है। इस कार में कंपनी 6 एयरबैग, ABS और EBD स्टैंडर्ड के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किमी की वारंटी दे रही है। कंपनी का दावा है कि एक महीने में Verna के लिए 8000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं।
नई Hyundai Verna में 2,670 मिमी का सेगमेंट-लीडिंग व्हीलबेस और 528 लीटर का सबसे अधिक क्षमता वाला बूट स्पेस है। सेडान में स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप के साथ लंबी और शार्प बॉडी लाइन्स हैं। नई Verna 4 वैरिएंट और 7 कलर ऑप्शन- सिल्वर, रेड, ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और ब्राउन के दो शेड्स में उपलब्ध होगी।
नई हुंडई वेरना के केबिन में डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ डुअल-टोन बेज-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। इसमें नया 2-स्पोक व्हील स्टीयरिंग लगाया गया है। सेडान में हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (सेगमेंट में पहली) और 64 रंगों के साथ एम्बिएंट लाइटिंग है।
फीचर की बात करें तो इसमें डुअल-स्क्रीन, 10.25-इंच कलर TFT MID इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto, Apple CarPlay और वॉयस कमांड शामिल हैं। इसमें टर्म बाई टर्न नेविगेशन के साथ अंग्रेजी और कोरियाई के अलावा 10 रीजनल लैंग्वेज ऑप्शन मिलते हैं।
नई Hyundai Verna में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS सहित स्टैंडर्ड के रूप में 30 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Honda City को टक्कर देने के लिए Verna अब ADAS भी ऑफर करती है। इसमें फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, अवॉइडेंस असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
नई Hyundai Verna में पिछले NA 1.5-लीटर इंजन सहित 2 इंजन हैं जो 115hp और 143.8 Nm डिलीवर करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और एक IVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन IVT) के साथ पेश किया गया है। Hyundai इस इंजन के साथ 18.6 kmpl (MT) और 19.6 kmpl (IVT) के माइलेज का दावा करती है।
इसमें एक स्पोर्टियर 1.5-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन भी है जो 160hp और 253 एनएम जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और पैडल शिफ्टर्स के साथ 7-स्पीड डीसीटी विकल्प के साथ आता है। इस इंजन में 20 kmpl (MT) और 20.6 kmpl (DCT) की फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया गया है।