2023 Hyundai Verna में 20.60 kmpl तक की माइलेज का दावा, जानिए अलग-अलग वेरिएंट्स के आंकड़े

2023 Hyundai Verna दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती है और यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। कंपनी ने अपने ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी फिगर्स का भी खुलासा किया है और दावा किया गया है कि यह 20.60 kmpl तक का माइलेज देती है

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 7:27 PM
Story continues below Advertisement
हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में न्यू-जेनरेशन Verna लॉन्च की है।

2023 Hyundai Verna : हुंडई मोटर इंडिया ने हाल ही में न्यू-जेनरेशन Verna लॉन्च की है। नई 2023 Hyundai Verna की एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 17.38 लाख रुपये तक रखी गई है। यह मिड साइज की सेडान दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाती है और यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। कंपनी ने अपने ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी फिगर्स का भी खुलासा किया है और दावा किया गया है कि यह 20.60 kmpl तक का माइलेज देती है।

ARAI-सर्टिफाइड माइलेज के आंकड़े

नई 2023 Hyundai Verna दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, लेकिन इसमें कोई डीजल ऑप्शन नहीं है। इसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 113 बीएचपी और 144 एनएम जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक आईवीटी के साथ जोड़ा गया है। इस मोटर का दावा है कि यह 18.60 kmpl से 19.60 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है।


Hyundai, Verna के साथ एक नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दे रही है। यह टर्बो पेट्रोल मोटर 158 bhp और 253 Nm जनरेट करती है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। यह अब अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल सेडान है और दावा किया जाता है कि यह 20 से 20.60 kmpl का माइलेज देती है।

अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए माइलेज के आंकड़ों की बात करें तो 1.5-लीटर nat-asp पेट्रोल MT के लिए 18.60 kmpl माइलेज का दावा किया गया है। इसके अलावा, 1.5-लीटर nat-asp पेट्रोल IVT के लिए 19.60 kmpl, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल MT के लिए 20 kmpl और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल DCT में 20.60 kmpl के माइलेज का दावा किया गया है।

कीमत समेत अन्य डिटेल

नई छठी जनरेशन की Hyundai Verna को चार ट्रिम लेवल में पेश किया गया है- EX, S, SX और SX (O)। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 17.38 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी। नई वरना का मुकाबला होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी गाड़ियों से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।