2023 Mahindra Thar 4X2: महिंद्रा ने आखिरकार अपनी SUV Thar 4X2 को लॉन्च कर दिया है। इसे भारतीय बाजार में 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। नई Mahindra Thar 4X2 को पेट्रोल ऑटोमैटिक और डीजल मैनुअल पावरट्रेन विकल्पों के साथ तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है और डिलीवरी इसी सप्ताह 14 जनवरी, 2023 से शुरू हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंट्रोडक्टरी प्राइस केवल पहली 10,000 बुकिंग के लिए लागू होंगी।
अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत
नई Mahindra Thar 4X2 को भारतीय बाजार में 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। हमने यहां इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों की जानकार दी है।
Mahindra Thar 4X2 (RWD) में नया 117 bhp 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर भी मिलता है जो 6-स्पीड टॉर्क-कनवर्टर एटी के साथ आता है। दूसरी ओर इसके 4X4 वेरिएंट में 2.2-लीटर ऑयल-बर्नर और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर मिलता है, जिसे 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा गया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा, "महिंद्रा थार सिर्फ एक कैपेबल एसयूवी नहीं है, यह एक इमोशन है। 2020 के बाद से नई थार ने SUV प्रेमियों को काफी प्रभावित किया है। अपनी पेशकश को और भी बेहतर बनाने के लिए हमने अपने ग्राहकों की बात सुनी और थार की नई रेंज को अहम अपडेट के साथ तैयार किया। उन्होंने आगे कहा, "नए RWD वेरिएंट की पेशकश करके हमने इसे उन लोगों के लिए और अधिक एक्सेसेबल बना दिया है जो 'थार लाइफ' जीना चाहते थे। जबकि 4WD वेरिएंट पर हमारे अतिरिक्त ऑफ-रोडर्स को खुश करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें विश्वास है कि थार की नई SUV कस्टमर्स को बेहद पसंद आएगी।