Bajaj Auto CNG Bike : बजाज ऑटो (Bajaj Auto) आने वाले महीनों में दुनिया की पहली CNG बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने सीएनबीसी-टीवी18 को यह जानकारी दी है। मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट करने वाली भारत की लीडिंग कंपनी बजाज ऑटो इस बाइक को अगली तिमाही तक लॉन्च करने जा रही है। उन्होंने कहा, "वास्तव में हम सीएनजी मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग अगली तिमाही के लिए टाल रहे हैं।" बजाज ने आगे कहा, "हम लगभग हर पखवाड़े प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं।"
राजीव बजाज ने एक सवाल के जवाब में कहा, "फ्यूल कॉस्ट और परिचालन लागत में 50 से 65 फीसदी की कमी आई है। ICE वाहनों की तुलना में उत्सर्जन स्तर कम था। CNG प्रोटोटाइप में Co2 में 50फीसदी, कार्बन मोनोऑक्साइड में 75 फीसदी और गैर-मीथेन हाइड्रोकाबॉन उत्सर्जन में लगभग 90 फीसदी की कमी देखी गई।" बजाज का कहना है कि सीएनजी बाइक वही कर सकती है, जो हीरो होंडा ने 40 साल पहले किया था। इससे कस्टमर्स को दोगुना माइलेज मिलेगा। वहीं, इंधन की खपत आधी रह जाएगी।
राजीव बजाज ने चेतक ब्रांड के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के बारे में भी जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि महीने में सालाना 3-5 गुना की मजबूत मंथली ग्रोथ देखी जा रही है। कंपनी की अगली तिमाही में एक नया चेतक लॉन्च करने की योजना है और राजीव बजाज ने अगली तिमाही तक प्रोडक्शन डबल करते हुए हर महीने 20,000 चेतक तैयार करने की उम्मीद जताई है।
ट्रायम्फ बाइक पर राजीव बजाज ने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन तक एक महीने में 10,000 ट्रायम्फ मोटरसाइकिलें देने की तैयारी कर रही है, और एक तिमाही में 30,000 यूनिट्स का उत्पादन करने की अपनी क्षमता का विस्तार कर रही है। हालांकि, ट्रायम्फ की सभी ऑफरिंग अभी केवल 400 सीसी क्षमता में ही रहेंगी। इसके अलावा, बजाज ने FY25 की शुरुआत में अब तक की सबसे बड़ी पल्सर के लॉन्च का संकेत दिया और कंपनी के फोकस को 'प्रीमियमाइजेशन के बजाय सुपर-सेगमेंटेशन' पर जोर दिया।