लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW India ने आज अपनी नई कार M2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की कीमतों की घोषणा की है। सेकंड जनरेशन की BMW M2 को भारत में 98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस टू डोर हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार की बुकिंग अब शुरू हो गई है और डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की संभावना है। BMW M2 की वेरिएंट-वाइज कीमतें नीचे दी गई हैं।
अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतें
नई BMW M2 की कीमतें पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 98 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं। हालांकि, अतिरिक्त 1 लाख रुपये का भुगतान करके ऑप्शनल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट भी चुन सकता है। इसे आप लगभग 99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर खरीद सकते हैं। BMW M2 को भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में इम्पोर्ट किया जाता है।
सेकंड जनरेशन की BMW M2 (G87) में 3.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड, छह-सिलेंडर इन-लाइन पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 453 बीएचपी और 550 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। M2 4.1 सेकंड (AT) और 4.3 सेकंड (MT) में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है।
नई BMW M2 में टू-डोर, चार सीट और हाई परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स कार है। इसमें स्पोर्टी डिज़ाइन लैंग्वेज है। यह एल्पाइन व्हाइट, एम ज़ैंडवूर्ट ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, ब्लैक सफायर और टोरंटो रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अंदर की तरफ इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेटेस्ट BMW iDrive OS8 के साथ 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले आदि मिलता है।