जनवरी से महंगी हो जाएगी आपकी पसंदीदा कार! मारुति, हुंडई और टाटा समेत 9 कंपनियों ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान
Car Prices Set to Rise in 2025: कार कंपनियों नए साल पर ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में है। मारुति सुजकी से लेकर टाटा मोटर्स तक, हुंडई से लेकर बीएमडब्लू तक लगभग सभी प्रमुख कार कंपनियों ने जनवरी 2025 से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। यह बढ़ोतरी 2 से 4 फीसदी के बीच है। कार कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे बढ़ते इनपुट लागत, ऑपरेशनल खर्च और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज जैसी वजहों को गिनाया
Maruti Suzuki ने अपने सभी कारों की कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है
Car Prices Set to Rise in 2025: कार कंपनियों नए साल पर ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में है। मारुति सुजकी से लेकर टाटा मोटर्स तक, हुंडई से लेकर बीएमडब्लू तक लगभग सभी प्रमुख कार कंपनियों ने जनवरी 2025 से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। यह बढ़ोतरी 2 से 4 फीसदी के बीच है। कार कंपनियों ने इस बढ़ोतरी के पीछे बढ़ते इनपुट लागत, ऑपरेशनल खर्च और ट्रांसपोर्टेशन चार्जेज जैसी वजहों को गिनाया। आइए जानते हैं नए साल में किस किस कंपनियों की कारें महंगी होने जा रही हैं।
1. Maruti Suzuki की कारें 4% तक हो जाएंगी महंगी
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी, मारुति सुजुकी ने अपने सभी कारों की कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हर मॉडल और वैरिएंट के लिए यह बढ़ोतरी अलग-अलग होगी। कंपनी ने बताया कि, इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्च के बढ़ने के चलते कारों की कीमत को बढ़ाया जाएगा। मारुति भारत में कई मॉडल्स की बिक्री करती है। कंपनी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो है, जो 3.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। वहीं इसकी सबकी महंगी मॉडल इनविक्टो है, जो करीब 30 लाख रुपये में आती है।
2. Hyundai Motor ने ₹25,000 तक दाम बढ़ाने का ऐलान किया
हुंडई मोटर ने कहा वह 1 जनवरी 2025 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी करेगी। इसमें वेन्यू, क्रेटा और आयोनिक 5 ईवी जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। हुंडई अगले साल की शुरुआत में क्रेटा ईवी को पेश करने की भी योजना बना रही है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में उसकी मौजूदगी बढ़ेगी।
3. Tata Motors की कारें 3% तक हो जाएंगी महंगी
टाटा मोटर्स ने कहा कि वह जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। इसमें कंपनी की इलेट्रिक्ट कारें भी शामिल हैं। नेक्सन और पंच SUV जैसे मॉडल बनाने वाली कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी जरूरी है। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स की ओर कीमतें बढ़ाने की तीसरी घोषणा है।
4. Nissan Magnite की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी होगी
निसान मैग्नाइट अपनी SUV की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी कंपनी की एक्स-ट्रेल SUV पर नहीं लागू होगी, जिसे इसने इसी साल लॉन्च किया है।
5. Audi की 3% तक कीमतें बढ़ाने की योजना
जर्मन कार कंपनी ऑडी भी अपनी सभी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। इस बढ़ोतरी में Q5 और Q7 SUV जैसे देश में ही असेंबल किए जाने वाले मॉडल से लेकर e-tron GT और RS e-tron GT जैसी इंपोर्टेड व्हीकल्स भी शामिल हैं। ऑडी ने कहा कि उसे उत्पादन और लॉजिस्टिक्स लागत में बढ़ोतरी के चलते यह फैसला करना पड़ा है।
6. BMW की कीमतों में 3% की बढ़ोतरी होगी
बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नए साल से अपनी कारों के दाम 3% तक बढ़ाने की पुष्टि की है। इस बढ़ोतरी में कंपनी के अधिकतर मॉडल शामिल हैं, जिसमें 3 सीरीज और X1 जैसे देश में असेंबल किए जाने वाले वाहनों से लेकर i7 इलेक्ट्रिक सेडान जैसे इंपोर्टेड व्हीकल तक शामिल हैं।
7. Mercedes-Benz ने 3% तक बढ़ाई कीमतें
मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि वह 31 दिसंबर, 2024 के बाद बनने वाले अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। इस बढ़ोतरी के साथ ही GLC SUV अब ₹2 लाख तक महंगी होगी, जबकि मेबैक S680 की कीमत में ₹9 लाख का इजाफा होगा। हालांकि, 31 दिसंबर तक बनने वाली और इस साल बुक की गई कारों की मौजूदा कीमतें बरकरार रहेंगी।
8. MG Motors ने भी 3% की बढ़ोतरी की
एमजी मोटर्स ने भी अपनी कारों के दाम 3% तक बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत को मुख्य कारण बताया है। कंपनी ने हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) लॉन्च किया था।
9. महिंद्रा अपने SUV के कमर्शियल व्हीकल्स के भी बढ़ाएगी दाम
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 से अपने SUV और कमर्शियल व्हीकल्स दोनों के दाम में 3% तक बढ़ोतरी का फैसला किया। कंपनी ने बताया कि बढ़ती कमोडिटी कीमतों और महंगाई ने लागत को काफी बढ़ा दिया है, ऐसे में इसका कुछ बोझ कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में ट्रांसफर करना जरूरी हो गया था।