Get App

Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक कार-बाइक चलाने वालों के लिए खुशखबरी, न‍ित‍िन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

Electric Vehicles:: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 04, 2022 पर 4:27 PM
Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक कार-बाइक चलाने वालों के लिए खुशखबरी, न‍ित‍िन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान
Electric Vehicles: भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में 800% की वृद्धि हुई है

Electric Vehicles: अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) या बाइक (Electric Bikes) खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो कुछ महीने रुक जाइए। जी हां, एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद आप आप अपनी कार या बाइक खरीदने की प्‍लान‍िंग को एक साल तक टाल सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (Electric Vehicles) को लेकर ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प‍िछले द‍िनों दावा क‍िया था क‍ि अगले एक साल में इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल की कीमत पेट्रोल गाड़ियों के बराबर हो जाएगी। गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की कीमत पेट्रोल गाड़ियों की लागत के बराबर होगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल के बजाए फसल अवशेषों से एथनॉल उत्पादन को बढ़ावा दे रही है।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैं कोशिश कर रहा हूं कि देश में एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों की लागत के बराबर हो। इससे हम जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल, डीजल आदि) पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचा सकेंगे।’’

इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में 800% की वृद्धि

सब समाचार

+ और भी पढ़ें