अगले साल पेट्रोल कारों की तरह सस्ते हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EV को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

Electric Car in India: भारतीय मार्केट में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल ना सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं, बल्कि इनकी सेल्स के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिल रही है। भारत में बीते महीने यानी अक्टूबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement
Electric Car: नितिन गडकरी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) अगले साल पेट्रोल कारों की तरह सस्ते हो जाएंगे

Electric Car: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles-EV) अगले साल पेट्रोल कारों की तरह सस्ते हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने एक नवंबर को एक कार्यक्रम में देश भर में बसों को फिर से चलाने की सरकारी योजनाओं की घोषणा करते हुए यह बयान दिया। बता दें कि भारतीय बाजार में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल ना सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं, बल्कि इनकी सेल्स के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड ग्रोथ देखने को मिल रही है। भारत में बीते महीने यानी अक्टूबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या में 800% की वृद्धि

गडकरी के अनुसार, भारत में बिकने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी व्हीकल कैटेगरी में 800% की भारी वृद्धि हुई है। भारत में 2022 में लगभग 17 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रजिस्टर्ड किए गए थे। देश में 1.5 लाख परिवहन बसें हैं, जिनमें से 93% डीजल से चलती हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इन सभी बसों को इलेक्ट्रिक में बदलने की योजना बना रही है।


ये भी पढ़ें- Chennai Rains: चेन्नई में भारी बारिश से बुरा हाल, अब तक 2 लोगों की मौत, तमिलनाडु के 7 जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में पर्यटन को बढ़ाने के लिए, सरकार का इरादा डबल डेकर बसों की संख्या का विस्तार करने का है। उन्होंने जी ऑटो अवार्ड्स 2022 (Zee Auto Awards 2022) में बोलते हुए यह भी कहा कि सरकार की एसी डबल डेकर बसों के टिकटों की कीमत कम करने की योजना है। ताकि इसे आम जनता के लिए और अधिक किफायती बनाया जा सके।

नागपुर से पुणे सिर्फ 8 घंटे में पहुंच सकेंगे

नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि नागपुर से पुणे जाने वाले लोगों के लिए यात्रा समय घटकर 8 घंटे रह जाएगा। गडकरी ने कहा कि यात्रा समय को कम करने के लिए नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग (Nagpur-Mumbai Samruddhi Mahamarg) को नए प्रस्तावित पुणे-छत्रपति संभाजीनगर एक्सिस कंट्रोल ग्रीन एक्सप्रेस-वे से छत्रपति शंभाजीनगर के पास जोड़ा जाएगा।

फिलहाल, सड़क मार्ग से नागपुर से पुणे जाने में 14 घंटे का वक्त लगता है। इस समय को कम करने के लिए यह तरीका अपनाया जाएगा। गडकरी ने पिछले दिनों अपने एक ट्वीट में कहा था कि इस सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से किया जाएगा।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 02, 2022 11:14 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।