Ford भारत और अमेरिका में घटाएगी 3,000 नौकरियां, EV सेगमेंट में टेस्ला से मुकाबले की कर रही है तैयारी

अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor) ने सोमवार 22 जुलाई को कहा कि वह विभिन्न सेगमेंट में करीब 3,000 नौकरियों को खत्म करने जा रही है

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 11:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले महीनों से बहुत सी नौकरियों की छंटनी के संकेत दे रहे थे

अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor) ने सोमवार 22 जुलाई को कहा कि वह विभिन्न सेगमेंट में करीब 3,000 नौकरियों को खत्म करने जा रही है। कंपनी ने इसमें अधिकतर नौकरियां भारत और नार्थ अमेरिका में जाएंगी। फोर्ड मोटर ने यह कदम ऐसे समय में उठा रही है, जब वह इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए एक फ्यूचर सॉफ्टवेयर बनाकर टेस्ला इंक (Tesla Inc) जैसी कंपनियों के साथ मुकाबले करने की तैयारी में है।

फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले महीनों से बहुत सी नौकरियों की छंटनी के संकेत दे रहे थे। उनका मानना ​​​​है कि कंपनी में कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और इनमें से कई कर्मचारियों के पास सफलता के लिए आवश्यक कौशल नहीं है क्योंकि ऑटो इंडस्ट्री हाल के सालों में बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों और डिजिटल सेवाओं की तरफ मुड़ गया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जिन नौकरियों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है उसमें से करीब 2,000 नौकरियां सैलरी वाली जॉब हैं। वहीं बाकी 1,000 कर्मचारी बाहरी एजेंसियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट पदों पर काम कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में कल मच सकता है कोहराम, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता से 2% लुढ़का अमेरिका का Nasdaq इंडेक्स

फार्ले और फोर्ड के चेयरमैन बिल फोर्ड ने कर्मचारियों को भेजे एक संयुक्त ईमेल में लिखा, "हम कुछ नौकरियों और उनसे जुड़े काम को खत्म कर रहे हैं। साथ ही पूरे व्यवसाय में कार्यों को पुनर्गठित और सरल बना रहे हैं। आप इस सप्ताह के अंत तक अपने टीम लीडर्स इस बारे में और अधिक जानकारी सुनेंगे।" .

टाटा ने खरीदा फोर्ड का साणंद प्लांट

भारत में, इस महीने की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने फोर्ड इंडिया (Ford India) के साणंद स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 725.7 करोड़ रुपये में खरीदने के समझौता का ऐलान किया था। टाटा मोटर्स ने बताया था कि उसकी सब्सिडियरी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEML) और फोर्ड इंडिया प्रा. लि. (FIPL) ने गुजरात स्थित प्लांट को खरीदने के लिए एक यूनिट ट्रांसफर एग्रीमेंट (यूटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस डील के तहत भारतीय ऑटो कंपनी फोर्ड इंडिया के एसेट्स का अधिग्रहण करेगी, जिसमें जमीन और बिल्डिंग, मशीनरी और इक्विपमेंट के साथ व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट शामिल है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा, इस डील में सभी इलिजिबल कर्मचारियों को भी ट्रांसफर किया जाना शामिल है।

फोर्ड इंडिया का साणंद प्‍लांट करीब 350 एकड़ में फैला हुआ है, जबकि इंजन मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट करीब 110 एकड़ में है। बता दें कि फोर्ड इंडिया ने पिछले साल सितंबर में ऐलान किया था कि वह अपने बिजनेस को रिस्ट्रक्चर करने की कोशिश के तहत भारत में अपने प्लांट्स में वाहन उत्पादन बंद कर देगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।