Honda Activa H Smart भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर प्राइस तक की सारी डिटेल

Honda Activa H Smart इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसमें कई सारे अपग्रेडेड फीचर्स को शामिल किया है। होंडा एक्टिवा में नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इस स्कूटर में थ्री डी एंबलम, सिल्वर ग्रैबिल और साइट विंकर्स के साथ टेल-लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
Honda Activa H Smart इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च हो गई है

Honda टू व्हीलर्स ने अपने फ्लैगशिप स्कूटर मॉडल एक्टिवा (Honda Activa) के एक नए मॉडल को इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। होंडा टू व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में अपने नए स्कूटर एक्टिवा एच स्मार्ट (Activa H Smart) को उतारा है। साथ ही वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी इस नई एक्टिवा में कई सारे अपग्रेडेड फीचर्स को भी ऐड किया है।

Activa H Smart के फीचर्स

नई एक्टिवा एच स्मार्ट को कई सारे नए और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च किया है। होंडा के इस नए स्कूटर में 'स्मार्ट की' का फीचर ऐड किया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट सेफ और इंजन स्टार्ट/ स्टॉप स्विच जैसे कई सारे फीचर्स ऐड किए गए हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में 5 इन 1 लॉक फंक्शन को सपोर्ट करने वाले लॉक मोड के साथ 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और डबल लिड फ्यूल ओपनिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें सिग्नल पास करने के लिए पासिंग स्विच के साथ LED हेडलैंप दिया गया है जो कि सिंगल स्विच पर हाई बीम और लो बीम को एडजस्ट कर सकता है।

RBI के इस फैसले से बैंकों और लॉकर ग्राहकों को बड़ी राहत, यह काम पूरा करने के लिए अब मिल गया पूरा साल


होंडा के एमडी ने लॉन्च की नई एक्टिवा

नए स्मार्ट एक्टिवा 2023 को लॉन्च करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि एक्टिवा ने स्कूटर मार्केट को एक बार फिर से जिंदा किया है और यह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की लिस्ट में टॉप पर है। हमारे ग्राहकों की लगातार बदलती अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए इसे कई अवतारों से गुजरना पड़ा है और आज हम नए OBD2 कंप्लेंट एक्टिवा 2023 का अनावरण कर रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू ऑफर करने वाले सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं।

इन शानदार फीचर्स से लैस है स्कूटर

होंडा एक्टिवा में नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं इस स्कूटर में थ्री डी एंबलम, सिल्वर ग्रैबिल और साइट विंकर्स के साथ टेल-लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, 3-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन, 12 इंच फ्रंट व्हील और इंजन इनहिबिटर के साथ साइड स्टैंड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

कैसा है इसका इंजन और प्राइस

वहीं अगर इंजन की बात करें तो इसमें OBD2 कॉम्पलाइंट 110cc PGM-FI पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसमें एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) है। नई होंडा एक्टिवा को पर्ल सायरन ब्लू (नया), डिसेंट ब्लू मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, ब्लैक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट और मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक जैसे छह कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। भारत में इस स्कूटर की एक्सशोरूम कीमत 74,536 रुपये से 80,537 रुपये तय की गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।