इन दिनों लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यह जहां कॉस्ट एफिशिएंट होते हैं वहीं इससे प्रदूषण भी नहीं होता जो कि पर्यावरण और आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में अगर आप भी एक अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो पहिया वाहन होंडा एक्टिवा अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी आ गई है।
दरअसल लंबे इंतजार के बाद होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपना सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। इसके साथ ही क्यूसी1 इलेक्ट्रिक को भी कंपनी ने भारतीय बाजार में पेश किया है। दोनों स्कूटरों की बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। वहीं इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से होनी की संभावना है।
Honda ACTIVA e: दमदार लुक और कमाल के फीचर्स
5 कलर ऑप्शन के साथ आएगा Honda ACTIVA e
होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 कलर ऑप्शन होंगे। पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी वाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक के साथ कंपनी ने स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉच किया है। इसके साथ ही स्कूटर में 7.0 इंच की टीएफटी स्क्रीन लगी है, जिसमें रोड सिंक डुओ ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी मिलती है, जो राइडर को कनेक्टेड और अपडेटेड बने रहने में मदद करती है।
Honda ACTIVA e में 5 कलर ऑप्शन, 7.0 इंच की टीएफटी स्क्रीन , एच-स्मार्ट की के साथ ही कई और कमाल के फीचर्स कंपनी ने इस स्कूटर में दिए हैं। वहीं इसके बैटरी-पावर और रेंज की बात करें तो इसमें दो स्वैपेबल बैटरियां हैं, जिनमें हर एक 1.5 kWh क्षमता से आता है। स्कूटर को एक बार फूल चार्ज करने पर 102 तक राइड किया जा सकता है। इसमें कंपनी ने सिन्क्रनस इलेक्ट्रिक मोटर लगाए हैं जो 6 kW की पिक पावर और 22 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करती है।
वहीं अभी कंपनी की तरफ से Honda ACTIVA e कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए कीमत की घोषणा और बुकिंग की शुरुआत 1 जनवरी को होगी और डिलीवरी फरवरी, 2025 से शुरू होगी। शुरुआती चरण में, ई-स्कूटर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध होगा, इसके बाद अन्य शहरों में विस्तार किया जाएगा।