Honda Amaze 2024 launch: होंडा अमेज का नया मॉडल हुआ लॉन्च, एक्सशोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू

होंडा ने भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का थर्ड जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ऑल न्यू अमेज के लॉन्च के साथ डोमेस्टिक सेडान मार्केट को रिवाइव करने की तैयारी में है। 4 मीटर से छोटी यह सेडान कार 7.99 लाख रुपये (एक्सो-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होगी। थर्ड जेनरेशन एमेज एंट्री लेवल सेडान सेगमेंट में हुंडई ऑरा (Hyundai Aura), टाटा टिगोर (Tata Tigor) और हाल में लॉन्च हुई फोर्थ जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर का मुकाबला करेगी

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
अमेज लाइनअप की शुरुआत एंट्री लेवल V के साथ 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ होती है।

होंडा ने भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान अमेज का थर्ड जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ऑल न्यू अमेज (Amaze) के लॉन्च के साथ डोमेस्टिक सेडान मार्केट को रिवाइव करने की तैयारी में है। 4 मीटर से छोटी यह सेडान कार 7.99 लाख रुपये (एक्सो-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध होगी। थर्ड जेनरेशन एमेज एंट्री लेवल सेडान सेगमेंट में हुंडई ऑरा (Hyundai Aura), टाटा टिगोर (Tata Tigor) और हाल में लॉन्च हुई फोर्थ जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर का मुकाबला करेगी।

अमेज लाइनअप की शुरुआत एंट्री लेवल V के साथ 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ होती है। मिड-स्पेक वीएक्स ट्रिम (VX trim) की कीमत 9.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि ADAS फीचर से लैस टॉप-स्पेक जेडएक्स ट्रिम (ZX trim) की कीमत 9.69 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है, जो इससे भारत की सबसे अफोर्डेबल कार बनाती है।

नई अमेज कार में चार सिलेंडर वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा। साथ ही, इसमें 5-स्पीड मैन्युअल या सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी होगा। नई अमेज को थाइलैंड में मौजूद होंडा के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट एशिया पैसिफिक सेंटर में डिवेलप किया गया है। होंडा कार्स द्वारा शेयर किए गए स्केच के मुताबिक, नई अमेज कार में हैक्सेग्नल ग्रिल और एलईडी हेडलैंप होगा। इंटीरियर्स में इलिवेट की तरफ डैशबोर्ड होगा।


अमेज के केबिन को भी पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। इसके इंटीरियर में डुअल-टोन (ब्लैक और बेज) थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो डोर पैड्स, सेंटर टनल और सीटों पर भी दिखाई देता है। इस कार में फ्लोटिंग टाइप इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी होगा, जो एलिवेट में भी होगा। इंटीरियर्स के अन्य फीचर्स में क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, मल्टीपल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और सेंसर आधारित ADAS सिस्टम भी होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।