Hyundai Venue N Line launched: दिग्गज वाहन कंपनी हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने भारत में अपनी वेन्यू एन लाइन एसयूवी का ऐलान कर दिया है। हुंडई वेन्यू एन लाइन (Hyundai Venue N Line) एसयूवी को दो वैरिएंट्स में एन6 और एन8 में पेश किया गया है। इसमें एन6 वैरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 12.16 लाख रुपये और एन8 वैरिएंट्स की प्राइस 13.15 लाख रुपये है। इन दोनों वैरिएंट्स के डुएल टोन मॉडल हैं और स्टैंडर्ड की तुलना में इसके लिए 15 हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इसकी बुकिंग पिछले महीने ही शुरू हो गई थी और बुकिंग अमाउंट 20 हजार रुपये है।
