Kia Syros: किआ ने पेश की अपनी पांचवी एसयूवी, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

Kia Syros: किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी नई सायरोज (Syros) को पेश कर दिया है जो इसके लाइनअप की पांचवी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीईकल) होगी। इसकी बुकिंग्स के लिए दिन फिक्स कर दिया गया है। किआ सायरोज को K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर सोनेट की एंट्री-लेवल एसयूवी भी है। चेक करें इसकी नई एसयूवी की खासियतें

अपडेटेड Dec 20, 2024 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
Kia Syros: किआ सायरोज को के1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर सोनेट की एंट्री-लेवल एसयूवी भी है।

किआ इंडिया (Kia India) ने अपनी नई सायरोज (Syros) को पेश कर दिया है जो इसके लाइनअप की पांचवी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीईकल) होगी। इसकी बुकिंग्स अगले महीने 3 जनवरी 2025 से शुरू होगी लेकिन डिलीवरी के लिए कुछ और इंतजार करना होगा। डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। इतना सब कुछ तय तो हो गया है लेकिन कीमत नहीं। किया सायरोज की कीमतों का ऐलान अगले महीने होने वाले भारत मोबिलिटी शो (Bharat Mobility Show) में होने की उम्मीद है। दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ की भारतीय इकाई ने खुलासा किया कि किया सायरोज की स्थिति सोनेट और सेल्टोज एसयूवी के बीच होगी। लॉन्च होने के बाद मार्केट में इसकी भिड़ंत मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza), टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), Mahindra XUV 3XO, और जल्द होने जा रही स्कोड कायलाक (Skoda Kylaq) से होगी।

Kia Syros की खूबियां

किआ सायरोज को K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, जिस पर सोनेट की एंट्री-लेवल एसयूवी भी है। इसमें या तो 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीसीटी (डुएल क्लच ट्रांसमिशन) वाला 1.0 लीटर का टर्बोपेट्रोल इंजन होगा और या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक 1.5 लीटर का डीजल मोटर होगा। यह चार स्टैंडर्ड ट्रिम और दो ऑप्शननल ट्रिम- HTK, HTK (O), HTK+, HTX, और HTX+, HTX+(O) में उपलब्ध होगा।


इंटीरियर की बात करें तो इसमें डुएल-टोन इंटीरियर, दो-स्पोक वाला स्टेयरिंग और डुएल स्क्रीन होगा। इसमें लेवल 2 का एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्टेंस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, वेंटिलिटेड सीट और 360-डिग्री कैमरा होंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग, रियर सनशेड, एंबिएंट लाइटिंग, रियल एसी वेंट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ट्विन यूएसबी-सी पोर्ट्स और एक 8-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और रिमोट से कनेकेट्ड कार फीचर्स होंगे।

Kia India का अभी कितना है दबदबा?

किआ इंडिया ने खुलासा किया कि कॉम्पैक्ट, और मिड-एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट्स में अभी इसका 15 फीसदी मार्केट पर कब्जा है। किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार के मुताबिक अब कंपनी ने सायरोज के जरिए इसी वित्त वर्ष 2025 में 20 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। किआ इंडिया के एमडी और सीईओ ग्वांगगू ली (Gwanggu Lee) का कहना है कि साइरोस के जरिए कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और बेहतर कर रही है।

Bajaj Chetak: इस नए अवतार के साथ मार्केट में आया बजाज चेतक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।