Mahindra ने बढ़ाए XUV300 के दाम, 67600 रुपये तक महंगी हुई एसयूवी, चेक करें नई प्राइस लिस्ट
लेटेस्ट प्राइस हाइक के मुताबिक इस बार कीमतों में 29,000 रुपये से 67,600 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके तहत, Mahindra XUV300 के पेट्रोल मॉडल 34,201 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इसी तरह, इसके डीजल वेरिएंट में 30,000 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है
एसयूवी बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपनी पॉपुलर गाड़ी XUV300 की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
Mahindra XUV300 : एसयूवी बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपनी पॉपुलर गाड़ी XUV300 की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के दाम 67,600 रुपये तक बढ़ने वाले हैं। कंपनी ने BS6 फेस-2 नियमों के चलते Mahindra XUV300 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि यह 2 महीने में दूसरी बार है जब कंपनी ने अपनी इस गाड़ी के दाम बढ़ाए हैं। पिछले महीने कंपनी ने इसकी कीमत में 22,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
67,600 रुपये तक बढ़े दाम
लेटेस्ट प्राइस हाइक के मुताबिक इस बार कीमतों में 29,000 रुपये से 67,600 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसके तहत, Mahindra XUV300 के पेट्रोल मॉडल 34,201 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इसी तरह, इसके डीजल वेरिएंट में 30,000 रुपये से लेकर 67,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद XUV300 की शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि SUV के W4, W6, और W8 (O) AMT डुअल-टोन वेरिएंट के पेट्रोल इंजन मॉडल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
प्राइस हाइक के बाद Mahindra XUV300 की नई कीमतें
W4 1.2 पेट्रोल - 8,41,499 रुपये (एक्स-शोरूम)
W6 1.2 पेट्रोल- 9,99,996 रुपये (एक्स-शोरूम)
W6 1.2 पेट्रोल एएमटी- 10,85,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 1.2 पेट्रोल- 11,45,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.2 पेट्रोल - 12,68,700 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.2 पेट्रोल डुअल टोन: 12,87,300 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.2 पेट्रोल AMT: 13,36,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.2 पेट्रोल एएमटी ड्यूल टोन: 13,21,000 रुपये (एक्स-शोरूम)
W4 1.5 डीजल: 9,90,300 रुपये (एक्स-शोरूम)
W6 1.5 डीजल: 11,03,550 रुपये (एक्स-शोरूम)
W6 1.5 डीजल AMT: 12,35,400 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 1.5 डीजल: 13,04,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.5 डीजल: 13,90,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.5 डीजल डुअल टोन: 14,05,900 रुपये (एक्स-शोरूम)
W8 (O) 1.5 डीजल AMT: 14,59,599 रुपये (एक्स-शोरूम)
इंजन से जुड़ी डिटेल
Mahindra XUV300 को दो मॉडल में पेश किया गया है। पहले में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल है जिसमें 109bhp और 200Nm का टार्क देने की क्षमता है। एक अन्य वेरिएंट 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है जो 115bhp और 300Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है।