New Baleno 2022: मारुति सुजुकी ने लॉन्च की नए जमाने की नई बलेनो, पहली बार इस सेगमेंट में मिलेंगे ये फीचर्स, जानें कीमत

Maruti Suzuki Baleno 2022: मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
Baleno 2022 की एक्स-शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये से शुरू होती है

Maruti Suzuki 2022 Baleno Launched: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक मॉडल बलेनो (New Age Baleno) का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी ने नई बलेनो को टेक सेवी अवतार में उतारा है और इसे नए जमाने की जरूरतों और युवाओं को आकर्षिकत करने के लिए कई फीचर्स हैं। इसमें सुजुकी कनेक्ट और 360 डिग्री व्यू कैमरा जैसे कई फीचर्स तो ऐसे हैं, जिसे पहली बार इस सेगमेंट में दिया गया है। यह बताता है की नई बलेनो 2022 (2022 Baleno) को मिलेनियल युवाओं को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

फीचर्स

नई बलेनो 2022, हेड अप डिसप्ले (HUD) और 360 व्यू कैमरे जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है। इस सेगमेंट में पहली बार किसी कार में ये फीचर्स दिए गए हैं। HUD एक आकर्षक और सुरक्षित ड्राइव अनुभव प्रदान करेगा जबकि 360 व्यू कैमरा चारों तरफ का एक व्यापक 3D-व्यू प्रदान करेगा, जो सुरक्षित पार्किंग और पतली जगह से कार को सुरक्षित निकालने में सक्षम बनाएगा। Baleno 2022 को कई सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह नई पीढ़ी के मॉडल में छह एयरबैग, ईएसपी और हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स के साथ आएगी।

4 वेरिएंट में हुआ लॉन्च


मारुति सुजुकी ने नई बलेनो 2022 को 4 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके शुरुआती मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी ने बताया कि उसे नई बलेनो 2022 के लिए 25,000 बुकिंग्स पहले ही मिल चुकी हैं और इनकी डिलीवरी आज से शुरू हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine Conflict : अमेरिका-यूरोप ने लगाए क्या-क्या प्रतिबंध, रूस पर इनका कितना पड़ेगा असर?

6 कलर में हुआ लॉन्च

नई बलेनो 2022 को मारुति सुजुकी के NEXA शोरूम के जरिए के बेचा जाएगा। नया मॉडल 6 रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें नेक्सा ब्लू, ऑपुलेंट रेड, ग्रैंड्योर ग्रे, लक्स बेज, स्प्लेंडिड सिल्वर और आर्कटिक व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।

सिर्फ 13,999 रुपये में ले जा सकते हैं घर

मारुति सुजुकी की नई बलेनो 2022 को मंथली सब्सक्रिप्शन पर भी लिया जा सकता है, जिसकी शुरुआती फीस 13,999 रुपये है।

मारुति सुजुकी ने नए जमाने की बलेनो को बनाने के लिए 1,150 करोड़ रुपये निवेश किया है। बलेनो को पहली बार भारतीय सड़कों पर 2015 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसे दुनिया के 102 देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। मारुति अभी बलेनो के 10 लाख से अधिक मॉडल भारत में बेच चुकी है। बलेनो पहली कार थी, जिसे मारुति ने भारत में BS-VI इंजन के साथ लॉन्च किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।