Maruti Suzuki को देश में 40 साल पूरे, कंपनी ने लॉन्च किया नेक्सा कारों का ब्लैक एडिशन, क्या है इनमें खास

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने देश में 40 साल पूरे कर लिए हैं। इसे सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने अपनी नेक्सा कारों की नई ब्लैक एडिशन रेंज लॉन्च की है। जिन कारों का ब्लैक एडिशन वर्जन पेश किया गया है उनमें Grand Vitara, Ignis, Baleno, Ciaz और XL6 शामिल हैं

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 7:35 PM
भारत की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को देश में 40 साल पूरे हो गए हैं।

Maruti Suzuki: भारत की कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को देश में 40 साल पूरे हो गए हैं। वहीं, कंपनी के प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क 'NEXA' ने भी सात साल पूरे कर लिए हैं। इसे सेलिब्रेट करते हुए कंपनी ने अपनी कारों की एक नई ब्लैक एडिशन रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। जिन कारों का ब्लैक एडिशन वर्जन पेश किया गया है उनमें NEXA की सभी 5 कारें शामिल हैं। इसका मतलब है कि कंपनी ने Grand Vitara, Ignis, Baleno, Ciaz और XL6 का ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है।

ब्लैक एडिशन में क्या है खास

मारुति सुजुकी की लेटेस्ट ब्लैक एडिशन की सभी नेक्सा कारें अब आकर्षक नए पर्ल मिडनाइट ब्लैक कलर शेड में उपलब्ध हैं। नेक्सा ब्लैक एडिशन इग्निस के जीटा और अल्फा वेरिएंट में उपलब्ध है। यह सियाज के सभी वेरिएंट, XL6 के अल्फा और अल्फा+ वेरिएंट और ग्रैंड विटारा के ज़ेटा, ज़ेटा+, अल्फा और अल्फा+ वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इनकी कीमतें नेक्सा कारों की स्टैंडर्ड रेंज के अनुरूप रहेंगी। नए ब्लैक एडिशन के अलावा, NEXA ने कस्टमर्स के लिए अपनी कारों को एक विकल्प के रूप में और अधिक कस्टमाइज करने के लिए लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज लॉन्च करने की भी घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, ये लिमिटेड एडिशन एक्सेसरीज पैकेज सभी नेक्सा कारों के लिए स्पेशल डिस्काउंटेड प्राइस पर उपलब्ध होंगे।


कंपनी का बयान

नेक्सा ब्लैक एडिशन को पेश करते हुए कंपनी के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “जैसा कि हम मारुति सुजुकी की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, हम नेक्सा की 7 साल की सालगिरह मनाने के लिए नेक्सा ब्लैक एडिशन रेंज पेश करने को लेकर एक्साइटेड हैं। नेक्सा ब्लैक एडिशन वाहन पूरी तरह से सोफिस्टिकेशन और एक्सक्लुसिविटी का प्रतीक है, जो हमारे ग्राहक नेक्सा से उम्मीद करते हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।