Maruti Suzuki ने शुरू की दमदार Brezza की बुकिंग, इन 6 स्टेप्स से ऑनलाइन हो जाएगी बुक

Maruti Suzuki ने हाल में पहली बार इस मॉडल का वीडियो जारी किया था। इसकी नई इमेज से ब्रेजा के धांसू स्टाइल की पुष्टि होती है। इसमें एंगुलर हेडलैम्प डिजाइन के साथ बेहतरीन अपफ्रंट और दिन में जलने वाली स्टाइलिश लाइट्स हैं

अपडेटेड Jun 21, 2022 पर 10:20 AM
वर्ष 2016 में लॉन्च के बाद से अपने सेगमेंट कस्टमर्स के दिल पर राज कर रही SUV Brezza की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकती है

Maruti Suzuki opens booking for Brezza : मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी नई एसयूवी- ब्रेजा (SUV Brezza) की बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी है। वर्ष 2016 में लॉन्च के बाद से अपने सेगमेंट कस्टमर्स के दिल पर राज कर रही इस गाड़ी की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकती है। ब्रेजा (Maruti Brezza) अपने सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon सहित दूसरी गाड़ियों को टक्कर देगी। ब्रेजा के नए मॉडल में कई अपग्रेड भी किए गए हैं।

हाल में जारी किया वीडियो

कार कंपनी ने हाल में पहली बार इस मॉडल का वीडियो जारी किया था। इसकी नई इमेज से ब्रेजा के धांसू स्टाइल की पुष्टि होती है। इसमें एंगुलर हेडलैम्प डिजाइन के साथ बेहतरीन अपफ्रंट और दिन में जलने वाली स्टाइलिश लाइट्स हैं।


Life insurance: जीवन बीमा खरीदते समय लोगों से अक्सर होती हैं ये 7 गलतियां, बाद में होता है पछतावा

ऑनलाइन कैसे बुक करें कार

-मारुति सुजुकी की ऑफीशियल वेबसाइट- www.marutisuzuki.com पर विजिट करें

-होम पेज पर prebook now के ऑप्शन पर क्लिक करें

-आगे आपसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी कुछ डिटेल भरने के लिए कहा जाएगा

-जैसे ही आप ये डिटेल भरते हैं, उसके बाद रंग, वैरिएंट आदि के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा

-अपना राज्य और डीलर डिटेल सलेक्ट करें

-आगे पेमेंट और गाड़ी को प्रीबुक करने के लिए बताए गए स्टेप्स का पालन करें

Warren Buffet के साथ आखिरी चैरिटी लंच करने के लिए अनजान शख्स ने लगाई 148 करोड़ रुपये की बोली, बनाया रिकॉर्ड

क्या हैं नए फीचर्स

ब्रेजा नए डैशबोर्ड डिजाइन के साथ आ रही है। कार कंपनी ने पहले ऐलान किया था कि इसमें एक सनरूफ होगी।

इसके अलावा, 9 इंच की टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और हेड्स अप डिसप्लेस जैसे फीचर्स भी होने का अनुमान है।

यह कार 6 रंगों में उपलब्ध होगी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।