Get App

Maruti Suzuki ने शुरू की दमदार Brezza की बुकिंग, इन 6 स्टेप्स से ऑनलाइन हो जाएगी बुक

Maruti Suzuki ने हाल में पहली बार इस मॉडल का वीडियो जारी किया था। इसकी नई इमेज से ब्रेजा के धांसू स्टाइल की पुष्टि होती है। इसमें एंगुलर हेडलैम्प डिजाइन के साथ बेहतरीन अपफ्रंट और दिन में जलने वाली स्टाइलिश लाइट्स हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2022 पर 10:20 AM
Maruti Suzuki ने शुरू की दमदार Brezza की बुकिंग, इन 6 स्टेप्स से ऑनलाइन हो जाएगी बुक
वर्ष 2016 में लॉन्च के बाद से अपने सेगमेंट कस्टमर्स के दिल पर राज कर रही SUV Brezza की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकती है

Maruti Suzuki opens booking for Brezza : मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी नई एसयूवी- ब्रेजा (SUV Brezza) की बुकिंग सोमवार से शुरू कर दी है। वर्ष 2016 में लॉन्च के बाद से अपने सेगमेंट कस्टमर्स के दिल पर राज कर रही इस गाड़ी की बुकिंग 11,000 रुपये में की जा सकती है। ब्रेजा (Maruti Brezza) अपने सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon सहित दूसरी गाड़ियों को टक्कर देगी। ब्रेजा के नए मॉडल में कई अपग्रेड भी किए गए हैं।

हाल में जारी किया वीडियो

कार कंपनी ने हाल में पहली बार इस मॉडल का वीडियो जारी किया था। इसकी नई इमेज से ब्रेजा के धांसू स्टाइल की पुष्टि होती है। इसमें एंगुलर हेडलैम्प डिजाइन के साथ बेहतरीन अपफ्रंट और दिन में जलने वाली स्टाइलिश लाइट्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें