भारतीय मूल के सिर्फ एक शख्स के पास है Bugatti Chiron, दुनियाभर में इस मॉडल की सिर्फ 100 कारें उपलब्ध

दुनिया भर में कुल लगभग 100 बुगाटी चिरोन हैं, जिसके चलते यह सुपर एक्सक्लूसिव कार बन गई है। कंपनी ने अब तक अपनी इस पॉपुलर मॉडल की कोई भी कार को भारत में नहीं बेचा है और भारत में इसका कोई भी ज्ञात खरीदार नहीं है। हालांकि, अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक शख्स के पास इस कार के होने का पता चला है

अपडेटेड Feb 06, 2023 पर 8:26 PM
दुनिया भर में कुल लगभग 100 बुगाटी चिरोन हैं, जिसके चलते यह सुपर एक्सक्लूसिव कार बन गई है।

लग्जरी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी Bugatti ने अपनी अंतिम पूरी तरह से गैस से चलने वाली सुपरकार Chiron को 88.23 करोड़ रुपये (10.7 मिलियन डॉलर) में बेच दिया है। इसकी नीलामी RM पेरिस कलेक्टर कार ऑक्शन में की गई जिसमें कार के शौकीन लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुनिया भर में कुल लगभग 100 Bugatti Chiron हैं, जिसके चलते यह सुपर एक्सक्लूसिव कार बन गई है। कंपनी ने अब तक अपनी इस पॉपुलर मॉडल की कोई भी कार को भारत में नहीं बेचा है और भारत में इसका कोई भी ज्ञात खरीदार नहीं है। हालांकि, अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक शख्स के पास इस कार के होने का पता चला है और यह एकमात्र भारतीय मूल का व्यक्ति है जिसके पास यह कार है। इस शख्स का नाम है - मयूर श्री।

कौन हैं मयूर श्री

मयूर श्री, एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। उनके पास कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन भी है, जिसमें एक कार Chiron भी शामिल है। Chiron की कीमत ज्ञात नहीं है, क्योंकि प्रत्येक कार कस्टम मेड है और कीमतें सार्वजनिक नहीं हैं। कार की कीमत वास्तव में 23 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है हैगर्टी में वैल्यूएशन और एनालिटिक्स के मैनेजर जॉन विली ने कहा कि इस चमचमाती लग्जरी सुपरकार के लिए बोली काफी ऊंची चली गई क्योंकि यह यूनिक है और इस तरह के मामलों में खरीदार यह जानते हुए बोली लगाते हैं कि उन्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा।


इस कार में क्या है खास

बुगाटी के अनुसार, शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे या 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 2.3 सेकंड का समय लगता है। Bugatti के मुताबिक Profilée सबसे फास्ट चलने वाला चिरोन मॉडल है। यह 5.5 सेकंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे या 124 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम स्पीड 236 मील प्रति घंटे है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।