Get App

मर्सिडीज-बेंज ने संतोष अय्यर को बनाया भारत का एमडी और सीईओ

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ संतोष अय्यर 2009 से जुड़े हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सेल्स, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, संचार और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट सहित विभिन्न कामों पर लीडर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 8:47 PM
मर्सिडीज-बेंज ने संतोष अय्यर को बनाया भारत का एमडी और सीईओ
लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी Mercedes-Benz ने सोमवार को Santosh Iyer को 1 जनवरी 2023 से इंडियन ऑपरेशंस के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया

जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने सोमवार को संतोष अय्यर (Santosh Iyer) को 1 जनवरी 2023 से इंडियन ऑपरेशंस के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नामित किया। वर्तमान में 46 वर्षीय अय्यर सेल्स और मार्केटिंग के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। वे मर्सिडीज-बेंज इंडिया ऑपरेशंस का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय होंगे।

अय्यर Martin Schwenk की जगह लेंगे। Martin Schwenk मर्सिडीज-बेंज थाईलैंड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Martin Schwenk ने कहा " इस समय कंपनी उभरते मोबिलिटी ट्रेंड्स और अंतहीन संभावनाओं के साथ एक रोमांचक भविष्य की ओर बढ़ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि मर्सिडीज-बेंज संतोष के जुनूनी, दूरदृष्टिपूर्ण और बेहतरीन नेतृत्व के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।"

संतोष अय्यर 2009 से मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ जुड़े हैं। अय्यर सेल्स, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, संचार और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सहित विभिन्न कार्यों के लिए लीडरशिप भूमिका निभाते आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें