Credit Cards

अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए रहेंगे शानदार: देवेन चोकसी

ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर मांग बढ़ेगी। देवेन चोकसी की राय है कि अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए शानदार रहेंगे

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
देवेन चोकसी ने कहा कि पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की मांग में तेजी जारी है। ऑटो सेक्टर में आगे और रफ्तार दिखेगी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बुल्स का जोश हाई है। बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए  आज KR Choksey Holdings के देवेन चोकसी ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि पैसेंजर के साथ-साथ कमर्शियल गाड़ियों की मांग में तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर कंपनियों में अच्छी रिकवरी देखने को मिलेगी।

पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की मांग में तेजी जारी है। ऑटो सेक्टर में आगे और रफ्तार दिखेगी। मॉनसून बाद ऑटो सेक्टर में और तेजी संभव है। ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर मांग बढ़ेगी। देवेन चोकसी की राय है कि अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए शानदार रहेंगे।

आज कैसी है बाजार की चाल


वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी 17750 के करीब दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 40000 के पार निकल गया है। मिडकैप इंडेक्स भी फुल जोश में है। आज के कारोबार में ये इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी चढ़ा है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। NBFCs,सरकारी बैंक, फाइनेंस, IT शेयरों ने भी रफ्तार भरी है। ICICI BANK तो नए शिखर पर दिख रहा है। वहीं, मेटल और रियल्टी शेयरों में आज कमजोरी है।

Daily Voice: घरेलू खपत से जुड़े शेयरों में अगले कई दशकों तक दिखेगी तेजी, न चूकें इनमें कमाई का मौका

कच्चे तेल में तेज गिरावट से OMCs और पेंट शेयरों में बहार आ गई है। BPCL 4 फीसदी उछला है। वहीं एशियन पेंट, बर्जर पेंट और पिडिलाइट में भी रौनक देखने को मिल रही है।

सीमेंट शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। FNO का टॉप गेनर बना श्री सीमेंट आज 5 फीसदी से ज्यादा उछला है। JK सीमेंट, अल्ट्राटेक और अंबुजा भी 2 से 3 फीसदी उछले हैं।

सरकारी की MMTC और STC को बंद करने की तैयारी है। दोनों कंपनियां अब एक्सपोर्ट-इंपोर्ट की सरकारी एजेंसी नहीं रहेंगी। CNBC-आवाज़ की इस EXCLUSIVE खबर से STC 3 फीसदी तो MMTC 5 फीसदी फिसला है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 08, 2022 2:56 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।