केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी (Nitin Gadkari) हमेशा से ही फ्यूल के ऑल्टरनेट फॉर्म पैरोकार रहे हैं। उन्होंने अक्सर इसका जिक्र किया है कि वह आने वाले भविष्य में भारत को पेट्रोल पर कम निर्भर होने की कल्पना कैसे करते हैं। अब नितिन गडकरी ने आगे बढ़कर अपने लिए एक ऐसी कार खरीदी है, जो पेट्रोल, डीजल या CNG से नहीं बल्कि हाइड्रोजन से चलती है।
हाल ही में, मंत्री इस बारे में बात कर रहे थे कि वह कैसे "वेस्ट से वैल्यू बनाना" चाहते हैं और नतीजनत विभिन्न शहरों में हाइड्रोजन पर चलने वाली बसों, ट्रकों और कारों की योजना है।
नितिन गडकरी ने गुरुवार को वित्तीय समावेशन पर छठे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'मेरे पास हरे हाइड्रोजन पर बसें, ट्रक और कार चलाने की योजना है, जो शहरों में सीवेज के पानी और ठोस कचरे का इस्तेमाल करके प्रोड्यूस किया जाएगा।' नितिन गडकरी ने यह भी कहा, "मैं वेस्ट से वैल्यू बनाने की कोशिश कर रहा हूं।"
केंद्रीय मंत्री ने यह भी जिक्र किया है कि वह दिल्ली में इस हाइड्रोजन-बेस्ड कार में सवारी करेंगे, ताकि लोगों को यह विश्वास हो सके कि कारें हाइड्रोजन पर भी चल सकती हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने एक पायलट प्रोजेक्ट कार खरीदी है, जो फरीदाबाद में एक ऑयल रिसर्च इंस्टीट्यूट में बनने ग्रीन हाइड्रोजन पर चलेगी। मैं लोगों को विश्वास दिलाने के लिए शहर की सैर करूंगा।"
हाल ही में, नितिन गडकरी ने कहा कि वह अगले दो से तीन दिनों में एक आदेश जारी कर कार निर्माताओं के लिए वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल इंजन पेश करना अनिवार्य कर देंगे।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा, 'भारत हर साल 8 लाख करोड़ रुपए के पेट्रोलियम प्रोडक्ट का इंपोर्ट करता है और अगर देश फॉसिल फ्यूल्स पर निर्भर रहता है, तो अगले पांच सालों में इसका इंपोर्ट बिल बढ़कर 25 लाख रुपए हो जाएगा।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, "फॉसिल फ्यूल्स के इंपोर्ट को कम करने के लिए, मैं अगले 2-3 दिनों में एक फाइल पर साइन करने जा रहा हूं, जिसमें कार निर्माताओं को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन (जो एक से ज्यादा फ्यूल पर चल सकते हैं) बनाने के लिए कहा जाएगा।"