Ola News: नई बाइक की फोटो लीक, गुस्साए सीईओ ने की माफी की मांग, बदल दी पूरी की पूरी स्ट्रैटजी

Ola News: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाली है। हालांकि इससे पहले ही इसे लेकर एक विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद इतना बढ़ चुका है कि कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola CEO Bhavish Aggarwal) नाराज होकर माफी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने माफी की मांग की है और इसे लेकर सख्त चेतावनी भी दी है

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 12:41 PM
Story continues below Advertisement
एक ऑटो जर्नलिस्ट ने अभी तक लॉन्च नहीं हुई ओला की नई इलेक्ट्रिक बाइक की तस्वीरें जारी कर दी। यह तस्वीरें किसने लीक की, इसका खुलासा नहीं हो सका लेकिन इसने कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल का मूड बिगाड़ दिया।

Ola News: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाली है। हालांकि इससे पहले ही इसे लेकर एक विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद इतना बढ़ चुका है कि कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Ola CEO Bhavish Aggarwal) नाराज होकर माफी की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो ओला एस1एक्स (Ola S1X) हो सकती है, के खुलासे से जुड़ा हुआ है। ओला के सीईओ ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपना गुस्सा और निराशा जाहिर किया है। उन्होंने माफी की मांग की है और इसे लेकर सख्त चेतावनी भी दी है।

क्या है पूरा मामला, जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद

ओला की नई इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि एक ऑटो मीडिया इवेंट में पेश किया था जिसके बाद एक ऑटो जर्नलिस्ट ने इसकी तस्वीरें जारी कर दी। यह तस्वीरें किसने लीक की, इसका खुलासा नहीं हो सका लेकिन इसने कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल का मूड बिगाड़ दिया। भाविश अग्रवाल ने ट्वीट में अपना गुस्सा और निराशा दोनों जाहिर किया है। उन्होंने लिखा है कि ये तस्वीरें एक ऑटो मीडिया इवेंट का हिस्सा थी जिसकी जानकारियों को बाहर नहीं ले जाना था। इसके बावजूद किसी ने तस्वीरें ले ली और इसे जारी भी कर दिया।

Ola Electric की नई स्कूटर Ola S1 Air इलेक्ट्रिक 28 जुलाई से खरीद के लिए होगी मौजूद, जानें इसकी कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल

ओला के सीईओ का कहना है कि इस प्रकार की हरकतों से भरोसा टूटता है। उन्होंने कहा कि कंपनी ग्राहकों के लिए बेहतरीन प्रोडक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती है और इस प्रकार की घटनाओं की मेच्योर इकोसिस्टम में कोई जगह नहीं हो सकती है। इसके बाद उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक इसे लेकर माफी नहीं मांगी जाती है, कंपनी ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले जर्नलिस्ट को अपने प्रोडक्ट्स नहीं दिखाएगी। भाविश का कहना है कि इसके बाद अब मीडिया को भी प्रोडक्ट्स तभी दिखेगा, जब यह लॉन्च इवेंट पर ग्राहकों को दिखेगा।


100 किमी तक जा सकती है सिंगल चार्जिंग में यह बाइक

ओला इलेक्ट्रिक ने S1X मॉडल के बारे में अभी खास जानकारियां सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये से कम हो सकती है। इसके अलावा एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद यह करीब 100 किमी तक चल सकती है। इससे पहले ओला की इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज में एस1 प्रो,एस1 और एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।