Old Car Market: 30,000-50,000 रुपये में खरीद सकते हैं सेकंड हैंड कार, जानिए कहां लगी है मेगा सेल

Old Car Market: अगर आप होली के पहले पुरानी कार बेहद कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
सस्ते में मिली रही हैं Maruti Alto की पुरानी कारें

Old Car Market: अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट नहीं होने के चलते आप इसे खरीद पा रहे हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बेहद कम बजट में भी Maruti Suzuki Alto जैसी गाड़ियां खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको कोई भारी भरकम रकम नहीं चुकानी है। इनकी कीमत बाइक, स्कूटर से भी कम है। यानी कि दोपहिया वाहन के बजट में आप चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं।

आप Maruti Suzuki True Value पर बेहद सस्ती पुरानी कारें खरीद सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि Maruti Suzuki True Value क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह शानदार प्लेटफॉर्म है, जहां ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से गारंटी के साथ मारुति की पुरानी कारें खरीद सकते हैं।

मारुति की पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां फिल्टर करके अगर आपको ऑल्टो की कार चाहिए तो ऑल्टो सेलेक्ट करें। इसके बाद बिक्री के लिए लगाई गई कारें दिखने लगेंगी। यहां पर आपको 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक में गाड़ियां मिल जाएंगी। कौन सी कार कितना चल चुकी है, कब का मॉडल और ऐसी सभी जानकारी मिल जाएगी।


Old Pension Scheme: अब इस राज्य में भी शुरू होगी पुरानी पेंशन योजना, कर्मचारियों को ये होंगे फायदे

फुल गारंटी के साथ होती है बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेबसाइट पर जब आप True Value Certified का ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे तो आपको सिर्फ सर्टिफाइड गाड़ियां ही दिखाई देंगी। ये वो गाड़ियां होती हैं, जिन्हें मारुति की तरफ से टेस्ट किया जाता है। मारुति इन गाड़ियों में जो भी खराब पार्ट्स होते हैं, उन्हें बदल कर नया लगाती है। इन गाड़ियों को फुल टेस्ट किया जाता है। इसके अलावा इन पर ग्राहकों को इंश्योरेंस तक दिया जाता है। यानी कहने के लिए ये सिर्फ पुरानी गाड़ी होती हैं, लेकिन जब आप इन्हें खरीदेंगे तो ये आपके बिल्कुल नई जैसी लगेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।