फेस्टिव सीजन के चलते ऑटो सेक्टर की दीवाली मन रही है। मजबूत मांग के दम पर पिछले महीने सितंबर 2022 में यात्री गाड़ियों (पैसेंजर व्हीकल्स) की थोक बिक्री में 92 फीसदी की उछाल रही। ऑटो इंडस्ट्री बॉडी सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (SIAM) ने आज गुरुवार 13 अक्टूबर को बिक्री के ये आंकड़े जारी किए हैं।
