Royal Enfield की न्यू जेनरेशन बुलेट 350 हुई लॉन्च, जानें इस शानदार बाइक की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सारी अपडेट

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield new-generation Bullet 350) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च हो गया है। कंपनी ने 1 सितंबर को इस नए मॉडल की लॉन्चिंग की है। नई 2023 बुलेट के लॉन्च के बारे में बोलते हुए, रॉयल एनफील्ड के सीईओ, बी. गोविंदराजन ने कहा कि हमने रॉयल एनफील्ड बुलेट की विरासत और साख को बनाए रखने की कोशिश की है। अब यह बाइक एक नए अवतार में ग्राहकों के सामने पेश होने को तैयार है। कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेक्स्ट जनरेशन बुलेट नए जे-सीरीज के इंजन से लैस होगी

अपडेटेड Sep 01, 2023 पर 4:13 PM
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield new-generation Bullet 350) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च हो गया है। कंपनी ने 1 सितंबर को इस नए मॉडल की लॉन्चिंग की है।

भारत की सबसे फेमस बाइकों में से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield new-generation Bullet 350) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च हो गया है। कंपनी ने 1 सितंबर को इस नए मॉडल की लॉन्चिंग की है। इस बिलकुल नए बुलेट की बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो गई है। वहीं इस बाइक की डिलीवरी 3 सितंबर से की जाएगी। ऐसे में आइये इस शानदार बाइक के फीचर्स और कीमत से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में जान लेते हैं।

क्या है नई बुलेट की खासियत

नई 2023 बुलेट के लॉन्च के बारे में बोलते हुए, रॉयल एनफील्ड के सीईओ, बी. गोविंदराजन ने कहा कि हमने रॉयल एनफील्ड बुलेट की विरासत और साख को बनाए रखने की कोशिश की है। अब यह बाइक एक नए अवतार में ग्राहकों के सामने पेश होने को तैयार है। कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा करते हुए बताया कि नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट नए जे-सीरीज के इंजन से लैस होगी। कंपनी ने सेम इंजन को अपनी हंटर 350, क्लासिक 350 और मेटॉर 350 में भी इस्तेमाल किया है।

Uber ने भारत में पूरा किया 10 साल का सफर, ड्राइवरों ने इस प्लैटफॉर्म पर कमाए 50,000 करोड़ से भी ज्यादा


कैसा नई बुलेट का इंजन

नई नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2 bhp का मैक्सिमम पावर और 27 Nm का मैक्सिमम टार्क जनरेट कर सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इसके इंजन को 5-स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा नई बुलेट में रिडिजाइन्ड हेडलाइट्स और टेललाइट्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा बुलेट के आउटगोइंग 350 स्टाइल वैरिएंट को बरकरार रखा गया है। यह बाइल पांच रंगों मिलिट्री रेड, मिलिट्री ब्लैक, स्टैंडर्ड मैरून, स्टैंडर्ड ब्लैक और ब्लैक गोल्ड में अवेलबल होगी।

नई बुलेट में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट में एक एलसीडी स्क्रीन, एक नया हैंडलबार, एक स्विचगियर और साथ ही एक यूएसबी पोर्ट के साथ एक नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। जहां एंट्री-लेवल वेरिएंट में सिंगल-चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं, वहीं मिड-रेंज डुअल-चैनल एबीएस और रियर डिस्क ब्रेक से लैस है। टॉप-स्पेक वेरिएंट में मैट और ग्लॉस ब्लैक टैंक, कॉपर और गोल्ड 3डी बैज, कॉपर पिनस्ट्रिपिंग और ब्लैक-आउट इंजन और कंपोनेंट्स मिलते हैं। इस बाइक को अक्टूबर के अंत तक यूरोप में भी लॉन्च किया जाएगा।

क्या है नई बुलेट की कीमत

रॉयल एनफील्ड ने 1 सितंबर को लॉन्च की गई नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट 350 के बेस वेरिएंट की कीमत 173,562 रुपये, मिड रेंजज वेरिएंट की कीमत 197,436 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 215,801 रुपये तय की गई है। इस बाइक का मुकाबला होंडा H'ness CB350 और जावा फोर्टी जैसी बाइकों से होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।