ऑटो प्रमुख टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने मंगलवार को अपने पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेरिएंट और मॉडल के आधार पर 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी 19 जनवरी से लागू की जाएगी।
ऑटो प्रमुख टाटा मोटर्स (TATA Motors) ने मंगलवार को अपने पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वेरिएंट और मॉडल के आधार पर 0.9 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी 19 जनवरी से लागू की जाएगी।
मुंबई स्थित व्हीकल मेकर घरेलू बाजार में Tiago, Punch और Harrier जैसे कई मॉडल बेचती है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि 19 जनवरी 2022 से अलग-अलग मॉडलों की कीमत औसतन 0.9 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।
इसके साथ ही कंपनी ने ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर एक खास वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपए तक की कटौती की है।
टाटा मोटर्स ने कहा, "कंपनी बढ़ी हुई लागत के एक अहम हिस्से को खुद समायोजित कर रही है, लेकिन कुल लागत में तेज बढ़ोतरी ने उसे कुछ मामलू बढ़ोतरी के जरिए कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने को मजबूर किया।"
टाटा मोटर्स ने कहा कि 18 जनवरी 2022 को या उससे पहले बुक की गई कारों पर कीमतों में बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा।
इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने पिछले हफ्ते अपने कई अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 4.3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।
ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में स्टील, एल्युमीनियम, तांबा, प्लास्टिक और कीमती धातुओं के महंगा होने के कारण उन्हें कीमतों में बढ़ोतरी के लिए मजबूर होना पड़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।