Tata Motors की अप्रैल में बिक्री 74% बढ़ी, Hyundai को लगा झटका

अप्रैल, 2022 में ह्युंडई इंडिया (Hyundai India) और मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड May 01, 2022 पर 5:22 PM
टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री अप्रैल, 2022 में लगभग दोगुनी बढ़ गई

April auto sales : अप्रैल में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की गाड़ियों की बिक्री में 74 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनी ह्युंडई इंडिया (Hyundai India) और मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में गिरावट देखने को मिली।

टाटा मोटर्स के मुताबिक, सालाना आधार पर उसकी गाड़ियों की बिक्री 74 फीसदी बढ़कर 72,468 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि अप्रैल, 2021 में यह आंकड़ा 41,729 यूनिट रहा था।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई दोगुनी


अप्रैल, 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री 71,467 यूनिट रही, जिनमें 30,838 कमर्शियल व्हीकल और 41,587 पैसेंजर व्हीकल्स शामिल हैं। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी ने 16,515 कमर्शियल और 25,095 पैसेंजर व्हीकल्स बेचे थे।

ह्युंडई की बिक्री घटी

उधर, Hyundai India ने अप्रैल, 2022 में 44,001 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की और 12,200 यूनिट्स का निर्यात किया। इस प्रकार महीने में कंपनी ने कुल 56,201 गाड़ियां बेचीं। सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 5 फीसदी और घरेलू बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

HUL, Reliance की बाजार में रही धाक, टॉप 10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप 67,843 करोड़ रुपये बढ़ा

मारुति की बिक्री 6 फीसदी घटी

वहीं, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (MSI) की अप्रैल में कुल बिक्री 6 फीसदी घटकर 1,50,661 यूनिट रह गई। बीते साल अप्रैल, में कंपनी ने अपने डीलर्स को कुल 1,59,661 गाड़ियां डिस्पैच की थीं।

एमएसआई के बयान के मुताबिक, पिछले महीने कंपनी की घरेलू बिक्री 7 फीसदी घटकर 1,32,248 यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल, 2021 में यह आंकड़ा 1,42,454 यूनिट रही थी।

GST कलेक्शन ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार को मिले 1.68 लाख करोड़ रुपये

मारुति सुजूकी की आल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री 32 फीसदी घटकर 17,137 यूनिट रह गई, जबकि बीते साल समान महीने में यह आंकड़ा 25,041 यूनिट रहा था।

इसी प्रकार, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर सहित कॉम्पैक्ट सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री 18 फीसदी घटकर 59,184 यूनिट रह गई, जो अप्रैल, 2021 में यह आंकड़ा 72,318 यूनिट रहा था।

मारुति को यूटिलिटी व्हीकल्स का मिला सपोर्ट

मिड साइज्ड सिडैन सियाज की बिक्री घटकर 579 रह गई, जबकि अप्रैल, 2021 में यह आंकड़ा 1,567 यूनिट रहा था। हालांकि, विटारा ब्रीजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसे यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 33,941 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले अप्रैल में यह आंकड़ा 25,484 रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।