Credit Cards

Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल होंगे महंगे, 1 फरवरी से बढ़ने वाले हैं दाम

Tata Motors : उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है। यह निर्णय तब आया है जब कंपनी इस महीने की शुरुआत में पॉजिटिव ग्लोबल होलसेल ग्रोथ की रिपोर्ट के बावजूद बढ़ते इनपुट कॉस्ट से जूझ रही है। कंपनी पंच, नेक्सॉन और हैरियर सहित कई पैसेंजर व्हीकल बेचती है

अपडेटेड Jan 21, 2024 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप टाटा मोटर्स की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है।

अगर आप टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) समेत अपने सभी पैसेंजर व्हीकल का दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इनकी कीमतों में औसतन 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। टाटा मोटर्स की ओर से जारी बयान के अनुसार कीमतों में यह बढ़ोतरी 1 फरवरी 2024 से लागू होगी। बता दें कि कंपनी पंच, नेक्सॉन और हैरियर सहित कई पैसेंजर व्हीकल बेचती है।

क्या है कीमतों में बढ़ोतरी की वजह?

उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है। यह निर्णय तब आया है जब कंपनी इस महीने की शुरुआत में पॉजिटिव ग्लोबल होलसेल ग्रोथ की रिपोर्ट के बावजूद बढ़ते इनपुट कॉस्ट से जूझ रही है। बता दें कि जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भी बढ़ती इनपुट और ऑपरेशनल कॉस्ट का हवाला देते हुए 1 जनवरी 2024 से भारत में अपने वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।


तीसरी तिमाही में कैसी रही बिक्री

वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स ने अपने ओवरऑल ग्लोबल होलसेल में सालाना 9% की वृद्धि दर्ज की, जो 3,38,177 यूनिट तक पहुंच गई। खास तौर पर कमर्शियल व्हीकल और Tata Daewoo रेंज ने 98,679 यूनिट्स के साथ ग्लोबल होलसेल में योगदान दिया, जो 2023 की समान अवधि की तुलना में मामूली 1% की बढ़ोतरी है।

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने Q3FY24 के दौरान ग्लोबल होलसेल में 5 फीसदी की सालाना ग्रोथ देखी। कंपनी की बिक्री में सबसे बड़ा हाथ जगुआर लैंड रोवर का रहा है। इस दौरान कंपनी ने जगुआर लैंड रोवर के 1,01,043 वाहन बेचे, जो पहले से 27% अधिक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।