Tata Motors Ace EV : टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक ऐस (Ace EV) लॉन्चिंग से पहले ही बाजार में छा गया है। कंपनी ने गुरुवार को अपने लोकप्रिय मिनी ट्रक के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश किया। कंपनी को इसकी 39,000 यूनिट्स के लिए पहले ही ऑर्डर मिल गए। ये ऑर्डर एमेजॉन, बिगबास्केट, सिटी लिंक, डॉट, फ्लिपकार्ट, लेट्स ट्रांसपोर्ट, मूविंग और यलो ईवी आदि कंपनियों से मिले हैं।
