CNG कार खरीदने का एक और ऑप्शन, Tata Tiago CNG की शुरू हुई प्री-बुकिंग

Tata Tiago CNG Launch: टाटा टियागो सीएनजी भारत में सबसे छोटी फेमस गाड़ियों कि गिनती में शामिल है

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 11:04 AM
CNG कार खरीदने का एक और ऑप्शन, Tata Tiago CNG की शुरू हुई प्री-बुकिंग

Tata Tiago CNG Launch: टाटा टियागो सीएनजी भारत में सबसे छोटी फेमस गाड़ियों कि गिनती में शामिल है। टाटा मोटर्स भारत में टियागो के CNG वेरिएंट को लंबे समय से लॉन्च करने को लेकर प्लान कर रहा है। अभी कंपनी ने टियागो CNG का टीजर जारी किया है। ऐसी उम्मीद है कि इस महीने ही भारत में लॉन्च हो जाएगी। हालांकि, भारत में कुछ टाटा मोटर्स डीलरशिप पर इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है।

टाटा मोटर्स ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया। इसमें टियागो CNG के लॉन्च के बारे में बताया गया है। टियागो का नया सीएनजी वेरिएंट टाटा मोटर्स की पहली CNG कार होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कुछ भी नहीं बताया है।

इतना है प्री बुकिंग अमाउंट


टाटा की अलग अलग डीलरशिप पर 11,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के रिफंडेबल टोकन अमाउंट का पेमेंट करके आप Tata Tiago CNG की प्री बुकिंग कर सकते हैं।

गाड़ी के फीचर्स

टाटा टियागो में 1.2-लीटर के 3  सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मोटर 84.8 hp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसमें ऑप्शनल 5-स्पीड AMT भी मिलता है।

कीमत

कंपनी सीएनजी वर्जन पर पेट्रोल वर्जन की तुलना में 50,000 से 60,000 रुपये का प्रीमियम चार्ज कर सकती है।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।