Get App

CNG कार खरीदने का एक और ऑप्शन, Tata Tiago CNG की शुरू हुई प्री-बुकिंग

Tata Tiago CNG Launch: टाटा टियागो सीएनजी भारत में सबसे छोटी फेमस गाड़ियों कि गिनती में शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2022 पर 11:04 AM
CNG कार खरीदने का एक और ऑप्शन, Tata Tiago CNG की शुरू हुई प्री-बुकिंग
CNG कार खरीदने का एक और ऑप्शन, Tata Tiago CNG की शुरू हुई प्री-बुकिंग

Tata Tiago CNG Launch: टाटा टियागो सीएनजी भारत में सबसे छोटी फेमस गाड़ियों कि गिनती में शामिल है। टाटा मोटर्स भारत में टियागो के CNG वेरिएंट को लंबे समय से लॉन्च करने को लेकर प्लान कर रहा है। अभी कंपनी ने टियागो CNG का टीजर जारी किया है। ऐसी उम्मीद है कि इस महीने ही भारत में लॉन्च हो जाएगी। हालांकि, भारत में कुछ टाटा मोटर्स डीलरशिप पर इसकी बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है।

टाटा मोटर्स ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया। इसमें टियागो CNG के लॉन्च के बारे में बताया गया है। टियागो का नया सीएनजी वेरिएंट टाटा मोटर्स की पहली CNG कार होगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कुछ भी नहीं बताया है।

इतना है प्री बुकिंग अमाउंट

टाटा की अलग अलग डीलरशिप पर 11,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के रिफंडेबल टोकन अमाउंट का पेमेंट करके आप Tata Tiago CNG की प्री बुकिंग कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें