Tesla Car Price in India: कितने में पड़ेगी टेस्ला की कार? रास्ता खुलता है तो सबसे सस्ता मिलेगा भारत में

Tesla Car Price in India: एलॉन मस्क (Elon Musk) अगले हफ्ते दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। वह नई ईवी पॉलिसी के ऐलान के कुछ हफ्ते बाद आ रहे हैं। ऐसे में मस्क के भारतीय दौरे से टेस्ला की भारत में एंट्री को लेकर पॉजिटिव संकेत दिख रहा है। अब सवाल उठता है कि टेस्ला की कार जब भारत आएगी, तो इसकी कीमत कितनी हो सकती है?

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 9:50 PM
Tesla Car Price in India: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) का लंबे समय से भारत में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है।

Tesla Car Price in India: दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) का लंबे समय से भारत में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है। टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) अगले हफ्ते दो दिन के लिए भारत आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी से उनकी मुलाकात होगी। इसके बाद टेस्ला से जुड़ा ऐलान हो सकता है। अब सवाल उठता है कि टेस्ला की कार जब भारत आएगी, तो इसकी कीमत कितनी हो सकती है। कार बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के हिसाब से टेस्ला की कार 70 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है लेकिन नई ईवी पॉलिसी की कुछ शर्तें अगर पूरी होती हैं तो भारतीयों को यह काफी सस्ते में मिल सकती है। टेस्ला की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक मॉडल एस, मॉडल 3, मॉडल एक्स, मॉडल वाई और साइबरट्रक वैरिएंट्स हैं।

Tesla के कारों की क्या है कीमत?

कारवाले वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक टेस्ला की मॉडल 3 भारत में 70 लाख रुपये में आ सकती है। इसके अलावा टेस्ला की एक और वैरिएंट मॉडल एस की भी कीमत 70 लाख रुपये हो सकती है। कारदेखो की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक टेस्ला की साइबरट्रक 50.70 लाख रुपये और टेस्ला मॉडल 2 की कीमत 45 लाख रुपये हो सकती है।


नई ईवी पॉलिसी से कितनी मिल सकती है राहत?

पिछले महीने भारत ने एक नई ईवी नीति पेश की, जिसके तहत भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाली और फैक्ट्री लगाने वाली ईवी कंपनी को पूरी तरह से बनी कारों के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी 100 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया जाएगा। इस गणित के हिसाब से देखें तो टेस्ला की मॉडल 3 अगर 70 लाख रुपये में है तो नई ईवी पॉलिसी की शर्तों के पूरा होने पर यह करीब 40.25 लाख रुपये की ही पड़ेगी। वहीं मॉडल 2 अभी बनी तो नहीं है लेकिन इस बजट ईवी पर टेस्ला काम कर रही है और मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक यह 45 लाख रुपये की हो सकती है लेकिन भारत की नई ईवी पॉलिसी के हिसाब से यह 25.88 लाख रुपये के करीब ही पड़ेगा।

Starlink के एप्लीकेशन पर यहां तक हो चुका है काम, Elon Musk के भारत दौरे के पहले आया अपडेट

Tesla entry in India: भारत में टेस्ला की एंट्री का Elon Musk कब करेंगे ऐलान? हुआ खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।