भारत में कब होगी Tesla की एंट्री...हो गया साफ, पहली कार और उसकी कीमत को लेकर आई ये बड़ी जानकारी

एलॉन मस्क की टेस्ला के लिए भारतीय बाजार में अब एंट्री का रास्ता तेजी से खुल रहा है। टेस्ला की भारत में वैकेंसी आने से ये साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही यहां अपना सफर शुरू करने वाली है। टेस्ला अपने बर्लिन प्लांट से इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लाकर शुरुआत करने पर विचार कर रही है

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
Tesla ने भारत में अपने कारोबार के लिए बना लिया फुल प्लान

भारत में दुनिया की सबसे बड़े इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी एलॉन मस्क (Elon Musk) के नेतृत्व वाली टेस्ला (Tesla) की एंट्री होने वाली है। टेस्ला की भारत में वैकेंसी आने से ये साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही यहां अपना सफर शुरू करने वाली है। टेस्ला अपने बर्लिन प्लांट से इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लाकर शुरुआत करने पर विचार कर रही है। यही नहीं अब कंपनी ने देश में अपने शोरूम खोलने के लिए लोकेशंस भी लगभग फाइनल कर दी हैं, जो मुंबई और दिल्ली में हैं।

भारत में जल्द होगी एंट्री

CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla भारत में एंट्री पर तेजी से काम कर रही है और इसे लेकर अप्रैल में टेस्ला के अधिकारी देश आएंगे, यहां पर वे PMO समेत अन्य मंत्रालयों से बातचीत करेंग। भारत में टेस्ला की एंट्री अप्रैल 2024 में होगी। कंपनी बर्लिन में टेस्ला प्लांट से इलेक्ट्रिक कारों को आयात करने और उन्हें भारत में बेचने पर विचार कर रही है। टेस्ला और एलन मस्क सबसे पहले भारत में 25,000 डॉलर (करीब 21 लाख रुपए) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाएगी। जानकारी के मुताबिक टेस्ला ने दिल्ली में एरोसिटी और मुंबई में BKC में कंपनी के ओनरशिप वाले शोरूम के लिए जगह को फाइनल रूप दे रही है। कंपनी जल्द से इसका ऑपरेशन भी शुरू करेगी।


इतनी होगी कीमत 

टेस्ला का प्लान है कि वह भारतीय बाजार में 25,000 डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करें। हालांकि, टेस्ला ने अभी तक भारत में अपनी कारें बनाने का कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन वह भारतीय कंपनियों से कार के कलपुर्जे खरीदने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला 2025 तक भारत से 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा कलपुर्जे खरीद सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।