Get App

टोर्क मोटर्स ने लॉन्च की क्रेटोस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानिए फीचर्स और इसकी कीमत

इस मोटरसाइकिल में एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी मैक्सिमम पॉवर 7.5 किलोवाट और पीक टॉर्क 28 एनएम है। कंपनी का दावा है केवल 4 सेकेंड में ये गाड़ी 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 4:22 PM
टोर्क मोटर्स ने लॉन्च की क्रेटोस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानिए फीचर्स और इसकी कीमत
मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है।

महाराष्ट्र स्थित टोर्क मोटर्स (Tork Motors) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Tork Kratos लॉन्च कर दी है। कंपनी द्वारा लॉन्च की गई इस मोटरसाइकिल को 2 वेरिएंट में पेश किया है जिनके नाम Kratos और Kratos R है। कंपनी ने आज से दोनो बाइक्स के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है जबकि डिलीवरी इस साल अप्रैल से होगी। इस मोटरसाइकिल की खरीद आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल 999 रुपये का भुगतान करके बुक करवा सकते हैं।

इस मोटरसाइकिल में एक्सियल फ्लक्स टाइप इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी मैक्सिमम पॉवर 7.5 किलोवाट और पीक टॉर्क 28 एनएम है। कंपनी का दावा है केवल 4 सेकेंड में ये गाड़ी 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। हाई-स्पेक Kratos R में अधिक शक्तिशाली मोटर मिलती है, जो 9.0 Kw की मैक्सिमम पॉवर 38 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है।

घबराएं नहीं! बाजार के उतार-चढ़ाव से भी निपटने के हैं तरीके, इनको अपनाएं, रहेंगे खुश

मोटरसाइकिल को 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसकी IDC रेंज 180 किमी है, जबकि रियल वर्ल्ड रेंज 120 किमी है। इसे 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्राप्त करने के लिए रेट किया गया है। इस बाइक की कीमत की बात करें शुरुआती कीमत 1.08 लाख से शुरू होती है। वहीं Kratos R की कीमत 1.23 लाख रुपये (एक्सशोरुम पुणे) है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें