टीवीएस ने लॉन्च किया 2022 Apache RTR 4V मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और सबकुछ

नई लॉन्च की गई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स- सिंगल-चैनल ABS और डुअल-चैनल ABS में उपलब्ध कराया गया है।

अपडेटेड Nov 30, 2021 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
टीवीएस ने लॉन्च किया 2022 Apache RTR 4V मोटरसाइकिल

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने आज एक अपडेटेड 2022 TVS Apache RTR 200 4V मोटरसाइकिल पेश की है। नई लॉन्च की गई मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट्स- सिंगल-चैनल ABS और डुअल-चैनल ABS में उपलब्ध कराया गया है।

अपाचे टीवीएस की सबसे मशहूर मोटरसाइकिल में से एक है। कंपनी की तरफ से इस मोटरसाइकिल में स्पोर्टी लुक और नई डिज़ाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे युवा वर्ग को आकर्षित किया जा सके।

मोटरसाइकिल को तीन रंगों- ग्लॉस ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मैट ब्लू में पेश किया गया है। बाइक में परफॉर्मेंस के लिए वही 197.75cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। इंजन समान फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसमें 8,500rpm पर 20.2bhp की अधिकतम शक्ति और 7,500rpm पर 16.8Nm का पीक टॉर्क है।


कंपनी की तरफ से इस मोटरसाइकिल में 3 राइडिंग मोड्स (स्पोर्ट, अर्बन और रेन) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में ट्रिपल राइडिंग मोड्स वाली पहली और एकमात्र मोटरसाइकिल बनाते हैं। साथ ही प्रीलोड-एडजस्टेबल शोआ फ्रंट सस्पेंशन, टीवीएस स्मार्टएक्सोनेक्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, शोआ रियर मोनो-शॉक, एडजस्टेबल ब्रेक और कई अन्य शानदार फीचर्स इस मोटरसाइकिल में दिए गए हैं।

सिंगल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1,33,840 रुपये (एक्सशोरुम दिल्ली) और डुअल-चैनल ABS वेरिएंट की कीमत 1,38,890 रुपये (एक्सशोरुम दिल्ली) है।

इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। ई अपाचे को TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जिसमें रेस डेटा एनालिटिक्स और रेसिंग स्टाइल के बारे में जानकारी मिलती है। नई अपाचे 200 देखने में काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही है, लेकिन इसमें नई डीआरएल के साथ नया हेडलैंप डिजाइन देखने को मिल रहा है। नई अपाचे को Sport, Urban और Rain जैसे 3 राइडिंग मोड्स के साथ ही ग्लॉस ब्लैक, पर्ल वाइट और बैट ब्लू जैसे कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। नई अपाचे में अडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप देखने को मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।