माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से तगड़ी कमाई का मौका मिलने वाला है। ट्विटर (Twitter) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने इससे जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। एलॉन मस्क ने आज ऐलान किया है कि जल्द ही अपने कंटेट क्रिएटर्स को अपने रिप्लाईज में ऐड के लिए पैसे मिलेंगे। इसके लिए पेमेंट का पहला ब्लॉक 50 लाख डॉलर का होगा यानी कंटेट क्रिएटर्स अपने रिप्लाईज में ऐड पर लगभग 41 करोड़ रुपये कमा सकेंगे। हालांकि इस फीचर का फायदा ऐसे कंटेट क्रिएटर्स को ही मिलेगा जिनका अकाउंट वेरिफाईड होगा।
