एलॉन मस्क TikTok खरीदने वाले हैं या नहीं, अरबपति ने कर दिया क्लियर

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर मस्क TikTok को खरीदना चाहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं। एलॉन मस्क ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से TikTok का इस्तेमाल नहीं करते हैं और ऐप के फॉरमेट से परिचित नहीं हैं

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 11:15 AM
Story continues below Advertisement

ऐसी खबरें आ रही थीं कि टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स के मालिक अरबपति एलॉन मस्क (Elon Musk) अब TikTokको भी खरीद सकते हैं। लेकिन अब क्लियर हो चुका है कि मस्क को पॉपुलर शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक, जनवरी के अंत में मस्क की ओर से किए गए कमेंट्स शनिवार को द WELT ग्रुप ने ऑनलाइन जारी किए। द WELT ग्रुप ने एक समिट आयोजित किया था, जिसमें एलॉन मस्क वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए। द WELT ग्रुप, जर्मन मीडिया कंपनी एक्सेल स्प्रिंगर SE का हिस्सा है।

मस्क ने कहा, "मैंने TikTok के लिए बोली नहीं लगाई है।" इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर मस्क TikTok को खरीदना चाहते हैं तो वह इसके लिए तैयार हैं। मस्क ने कहा, "मेरे पास इस बारे में कोई प्लान नहीं है कि अगर मेरे पास TikTok होगा तो मैं क्या करूंगा।" उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से TikTok का इस्तेमाल नहीं करते हैं और ऐप के फॉरमेट से परिचित नहीं हैं। मस्क ने कहा, "मैं TikTok को खरीदने के लिए उत्सुक नहीं हूं, मैं आम तौर पर कंपनियों की खरीद नहीं करता, यह कभी-कभी ही होता है।"

Twitter की खरीद थी मुश्किल और पेनफुल


मस्क ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter की खरीद भी एक असामान्य घटना थी। ट्विटर अब X बन चुका है। मस्क ने कहा कि वह आमतौर पर स्क्रैच से कंपनियों की शुरुआत करते हैं। मस्क ने ट्विटर की खरीद से जुड़ी अनोखी परिस्थितियों को स्वीकार किया और इसे “मुश्किल” और “काफी दर्द भरा” भी बताया।

Jio ने बदले 69 रुपये और 139 रुपये वाले डेटा प्लान के फायदे, चेक करें क्या मिलेगा एक्स्ट्रा

ट्रंप ने टाल दिया है TikTok पर बैन

अमेरिका में इस साल जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले बाइडेन प्रशासन के आदेश के तहत TikTok की सर्विस बंद हो गई थी। लेकिन फिर राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने एक ऑर्डर साइन करके टिकटॉक पर प्रतिबंध को 75 दिनों के लिए टाल दिया। TikTok की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में पार्टनर खोजने के लिए और समय दिए जाने की बात कही गई। इससे TikTok की अमेरिका में सर्विस बहाल हो गई।

अमेरिका में TikTok बंद होने की वजह है कि अप्रैल 2024 में एक विधेयक को कानून में बदल दिया गया। इसके मुताबिक TikTok का मालिकाना हक रखने वाली चीन की कंपनी बाइटडांस को इससे अलग होने के लिए 19 जनवरी 2025 तक का वक्त दिया गया। ऐसा न होने पर अमेरिका में TikTok ऐप पर बैन लगाने की बात कही गई। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance के जरिए अमेरिकियों के डेटा का गलत इस्तेमाल होने का खतरा है।

Meta Layoffs: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी में फिर बड़ी छंटनी, इस हफ्ते 3000 लोगों की जाएगी नौकरी; क्या भारत में भी गिरेगी गाज?

ट्रंप ने कहा है कि वह TikTok की खरीद को लेकर कई लोगों से बातचीत कर रहे हैं और इस महीने ऐप के भविष्य पर फैसला ले लेंगे। TikTok के करीब 17 करोड़ अमेरिकी यूजर हैं। हाल ही में ट्रंप ने साल के भीतर एक सॉवरेन वेल्थ फंड बनाने के लिए एक ऑर्डर पर साइन किए, जिसमें कहा गया कि यह फंड संभावित रूप से TikTok को खरीद सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।