Flight Mode On Plane: प्लेन में मोबाइल को फ्लाइट मोड में क्यों रखा जाता है? जानिए वजह

Flight Mode On Plane: फ्लाइट मोड एक ऑप्शन है, जिसमें आपका फोन नेटवर्क से बाहर रहता है। यानी फोन स्विच ऑफ भी नहीं होता है और स्विच ऑफ की तरह ही काम करता है

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
फ्लाइट मोड ऑन करने के बाद वीडियो देख सकते हैं और म्यूजिक भी सुन सकते हैं।

Flight Mode On Plane: फ्लाइट में सफर करते समय आम तौर पर मोबाइल फोन को स्विच ऑफ करने या फ्लाइट मोड में रखने के लिए कहा जाता है। कई लोग चुपचाप अपना फोन बंद कर लेते हैं। वहीं कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर उनसे मोबाइल स्विच ऑफ करने क्यों कहा जा रहा है? प्लेन में फोन स्विच ऑफ क्यों कराया जाता है, ये सवाल हम सब के दिमाग में जरूर आता है। आखिर हम हवा में उड़ते-उड़ते अपने फोन पर ऐसा क्या काम कर देंगे कि फ्लाइट को नुकसान हो जाएगा।

जानिए फ्लाइट मोड क्या होता है

फ्लाइट मोड एक ऑप्शन है, जिसमें आपका फोन नेटवर्क से बाहर रहता है। यानी फोन स्विच ऑफ भी नहीं होता है। बल्कि यह स्विच ऑफ की तरह ही काम करता है। इसे ऑन करने के बाद फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इससे ना ही आपके फोन में इंटरनेट चल पाता है और ना ही आप किसी से कॉल पर बात कर पाते हैं। हालांकि, एयरप्लेन मोड ऑन करने के बाद भी आप अपने स्मार्टफोन पर लोकल एप्लिकेशन, वीडियो, म्यूजिक और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कुछ डिवाइस में आप वाईफाई और ब्लूटूथ का उपयोग भी कर सकते हैं।

चीन जा रहे ईरानी विमान में बम की सूचना से हड़कंप! भारत में लैंडिंग की नहीं मिली इजाजत, हाई अलर्ट पर IAF


फ्लाइट मोड में इसलिए रखना है जरूरी

अगर प्लेन में फ्लाइट मोड ऑन नहीं करेंगे तो मोबाइल फोन का सिग्नल विमान के कम्यूनिकेशन सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इससे प्लेन उड़ा रहे पायलट को कम्युनिकेशन करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उड़ान के समय पायलट हमेशा कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखता है। अगर फोन का नेटवर्क ऑन रहेगा तो पायलट को सूचना साफ नहीं मिल पाती है। इससे रेडियो प्रिक्वेंसी में रुकावट आने लगती है। लिहाजा प्लेन में सफर के दौरान मोबाइल को फ्लाइट मोड में रखना होता है।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Oct 03, 2022 2:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।