एपल (Apple) इस साल अपने नए स्मार्टफोन आईफोन 15 (iPhone 15) के चार वैरिएंट जारी करने की प्लानिंग कर रहा है। iPhone 14 की तरह, iPhone 15 में भी स्टैंडर्ड, प्लस, प्रो और प्रो मैक्स वैरिएंट होंगे। वहीं इसके प्रो और प्रो मैक्स वैरिएंट में कुछ और फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। वहीं इस तरह की अफवाहें भी हैं कि एपल दो 6.1 इंच वाले आईफोन और दो 6.7 इंच वाले आईफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ऐसा अनुमान लागाया जा रहा है कि आईफोन 15 के प्रो मैक्स वैरिएंट में 6.7 इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं इसके प्रो वैरिएंट में 6.1 इंच की स्क्रीन हो सकती है। वहीं इसके स्टैंडर्ड वर्जन में 6.1 इंच और प्लस वैरिएंट में 6.7 इंच की स्क्रीन रहेगी।
मिल सकता है USB-C चार्जिंग पोर्ट
यूरोपियन यूनियन की तरफ सभी मोबाइल में एक ही तरह का चार्जिंग पोर्ट अनिवार्य करने के बाद एपल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) सभी मॉडलों में USB-C चार्जिंग पोर्ट मिल सकता है। हालांकि एपल ने इसका विरोध किया था लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आईफोन में सी टाइप चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इससे एपल को भी काफी फायदा पहुंचेगा। क्योंकि यूजर्स एक ही चार्जर से आईपैड, मैक और आईफोन को चार्ज कर सकेंगे।
ऐसा कहा जा रहा है कि एपल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) के लुक में थोड़ा ही बदलाव होगा। शुरुआत के लिए, iPhone 14 के साथ पेश किया गया डायनेमिक आइलैंड ज्यादा महंगे मॉडलों के बजाय iPhone 15 में लाइन-अप में मानक होगा। पूरी लाइन-अप के लिए डायनेमिक आइलैंड में जाने का मतलब यह होगा कि यह बिना किसी नॉच वाला पहला बड़ा रिफ्रेश होगा। वहीं आईफोन में प्रोमोशन डिस्प्ले या ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा अफवाहें यह भी हैं कि एपल छह कलर में अवेलबल हो सकता है। एपल आईफोन 15 नीले, कोरल, सफेद, काले, हरे और पीले रंग में पेश हो सकता है। इसके अलावा आईफोन 15 के प्रो और प्रो मैक्स वैरिएंट में पतले, घुमावदार बेजेल्स मिल सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि आईफोन 15 काफी हद तक आईफोम 14 जैसा ही होगा। iPhone 15 Pro मॉडल में फ्रॉस्टेड बैक ग्लास के साथ-साथ सामने की तरफ बेहतर घुमावदार ग्लास हो सकता है।
पावर और वॉल्युम के लिए मिल सकतें है नए बटन
ऐसा भी कहा जा रहा है कि एपल आईफोन 15 में एक नया पावर और वॉल्युम बटन मिल सकता है। एक नए 'एक्शन' बटन के लिए एक कटआउट भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐप्पल एक नए अंडर-डिस्प्ले टचआईडी सेंसर पर काम कर रहा है, लेकिन यह 2025 तक तैयार नहीं होगा, जिसका मतलब है कि आईफोन 15 में टचआईडी सेंसर होने की उम्मीद नहीं है।
Apple एक्सपर्ट मिंग-चिन कुओ के मुताबिक, iPhone 15 और iPhone 15 Plus में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं एक और अफवाह के मुताबिक Apple f/1.7 अपर्चर के साथ हाइब्रिड ग्लास/प्लास्टिक लेंस का इस्तेमाल करेगा। यह एक ग्लास एलिमेंट और छह प्लास्टिक एलिमेंट से बना होगा।