Get App

iPhone 15 में ओवर हीटिंग की शिकायतों पर सामने आई एपल की सफाई, बताया आखिर किस वजह से गर्म हो रहा है मोबाइल

Apple iPhone 15 को खरीद चुके कई सारे यूजर्स ने अब इसे लेकर शिकायतें भी करना शुरू कर दिया है। यूजर्स इसके ओवर हीट होने की शिकायतें कर रहे हैं। अह एपल ने iPhone 15 मॉडलों के गर्म होने सॉफ्टवेयर बग और इंस्टाग्राम और उबर जैसे ऐप्स से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया है। एपल ने कहा कि वह iOS17 सिस्टम के लिए एक अपडेट पर काम कर रही है जो कि उसके डिवाइस को ओवर हीटिंग की समस्या से उबरने में काम करेगा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 10:22 AM
iPhone 15 में ओवर हीटिंग की शिकायतों पर सामने आई एपल की सफाई, बताया आखिर किस वजह से गर्म हो रहा है मोबाइल
एपल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) को लेकर लोगों के अंदर दीवानगी का एक अलग ही आलम देखने को मिल रहा है। लेकिन इसे खरीद चुके कई सारे यूजर्स ने अब इसे लेकर शिकायतें भी करना शुरू कर दिया है

एपल आईफोन 15 (Apple iPhone 15) को लेकर लोगों के अंदर दीवानगी का एक अलग ही आलम देखने को मिल रहा है। लेकिन इसे खरीद चुके कई सारे यूजर्स ने अब इसे लेकर शिकायतें भी करना शुरू कर दिया है। यूजर्स इसके ओवर हीट होने की शिकायतें कर रहे हैं। अब एपल ने iPhone 15 मॉडलों के गर्म होने सॉफ्टवेयर बग और इंस्टाग्राम और उबर जैसे ऐप्स से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया है। एपल ने कहा कि वह iOS17 सिस्टम के लिए एक अपडेट पर काम कर रही है जो कि उसके डिवाइस को ओवर हीटिंग की समस्या से उबरने में काम करेगा।

कब तक फिक्स किया जाएगा सॉफ्टवेयर बग

हालांकि एपल ने यह नहीं बताया कि साफ्टवेयर से जुड़ा यह बग कब तक सही किया जाएगा। वहीं मेटा के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने iPhone ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिवाइस को गर्म होने से बचाने के लिए इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपने ऐप को अपडेट किया था। एपल ने कहा कि उबर और वीडियो गेम एस्फाल्ट 9 जैसे ऐप अभी भी अपने अपडेशन के प्रोसेस में हैं। हमने कुछ वजहों की पहचान कर ली है जिसकी वजह से आईफोन 15 ओवर हीट हो रहा है।

2 अक्टूबर के लंबे वीकेंड के कारण फ्लाइट सर्च में आई 40% की बढ़ोतरी, इन जगहों पर घूमने निकले लोग | Moneycontrol Hindi

एपल में पहले भी आती रही है ओवर हीट की दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें