दुनिया की सबसे दिग्गज मोबाइल कंपनी एपल (Apple) ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम Apple iOS 17 का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम कई सारे iPhone में सपोर्ट नहीं करेगा। एपल ने उन मॉडल्स को लिस्ट कर दिया है जिनमें आईओएस 17 और इसके नए अपडेट काम करेंगे। ऐसे में अगर आप भी आईफोन यूज करते हैं तो आपके लिए भी यह जानना बेहद जरूरी है कि नया आईओएस 17 किन मॉडल्स को सपोर्ट करेगा और किन मॉडल्स को नहीं।
इन मॉडल्स में काम करेगा iOS 17
Apple के मुताबिक iPhone Xs और बाद के मॉडल को इस साल के अंत में नया iOS 17 अपडेट मिलेगा। वहीं आईफोन एक्स, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस, आईफोन एसई फर्स्ट जनरेशन और आईफोन एक्स एस मैक्स में नया iOS 17 काम नहीं करेगा। ये सभी फोन लगभग 5 साल से अधिक समय से हैं, जो कि iOS अपडेट सपोर्ट के लिए सामान्य कटऑफ टाइमलाइन है। अब जब आप जानते हैं कि किन मॉडलों को iOS 17 अपडेट नहीं मिलेगा, तो यहां उन iPhone की पूरी सूची है जिन्हें अपडेट मिलेगा।
इन फोन में मिलेगा आईओएस 17
आईफोन एक्स आर, आईफोन एक्स एस, आईफोन एक्स एस मैक्स, आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स, आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स, आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स, आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स ऐसे मॉडल्स हैं जिनमे नया iOS 17 मिलेगा।
एपल के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 17 का सबसे पहला बीटा एक्सेस डेवलपर्स को इसी हफ्ते दे दिया जाएगा। वहीं, पब्लिक बीटा अगले महीने तक जारी किया जाएगा। जबकि iOS 17 और बाकी मेजर अपडेट्स सभी यूजर्स के लिए iPhone 15 series के साथ सितंबर में जारी हो सकता है। नए iOS 17 में एपल अपना खुद का जर्नल ऐप ऑफर कर रही है। ये ऐप को उनकी एक्टिविटी और थॉट्स को डेली लाइफ के एक लॉग के जरिए ट्रैक और रिकॉर्ड करने में असिस्ट करेगा। यूजर्स जर्नल्स में फोटो और एक्टिविटी शामिल कर सकेंगे।