BSNL का धमाकेदार सालाना प्लान, 166 रुपये के मंथली खर्च में पूरे साल कर पाएंगे बात, डेटा और SMS मिलेगा मुफ्त

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती सालाना प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के पास कई सालाना प्लान है। बीएसएनएल के 1,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। सालाना प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग, SMS और फ्री डेटा मिलेगा

अपडेटेड Jun 06, 2023 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 1,999 रुपये के प्लान की वैलिडटी 365 दिनों की है।

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती सालाना प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के पास कई सालाना प्लान है। बीएसएनएल के 1,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। सालाना प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग, SMS और फ्री डेटा मिलेगा। अगर इसके हर महीने मिलने वाले फायदों को देखें तो ये 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है। अगर इस प्लान के हर महीने की खर्च की बात करें तो वो सिर्फ 166 रुपये है।

BSNL का 1,999 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 1,999 annual Plan)

BSNL 1999 annual Prepaid Plan की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। यानी, आपका प्लान पूरे 12 महीने 365 दिन चलेगा और सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।


1,999 रुपये के प्लान का मंथली खर्च आएगा सिर्फ 166 रुपये आएगा

बीएसएनएल के इस प्लान में अगर हर महीने आने वाले खर्च की बात करें तो इस प्लान की कॉस्ट 166 रुपये है। 166 रुपये में आप पूरे 12 महीने यानी पूरे साल 365 दिन अपने परिवार, दोस्तों, घर दफ्तर में बात कर सकेंगे। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जिन्हें पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है। साथ ही जिन्हें डेटा की जरूरत सबसे अधिक होती है। वह इस प्लान को ले सकते हैं।

बीएसएनएल के प्लान्स के फायदे

ये प्लान्स BSNL के सबसे बेस्ट प्लान की गिनती में शामिल है। ये अपने ग्राहकों की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लान है। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। रोजाना के डेटा की 3GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी।

NELCO, नुवोको विस्टास और ओरिएंट सीमेंट के शेयरों में होगी 14% तक की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।