Google Chrome Logo: 8 साल बाद गूगल क्रोम ने चेंज किया अपना लोगो, जानिए वजह

Google Chrome Logo: गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
देखिए गूगल क्रोम में कब-कब हुए बदलाव

Google Chrome Logo: कहते हैं न, बदलाव ही प्रकृति का नियम है। इससे जानवर, इंसान, धरती क्या टेक्नोलॉजी भी अछूती नहीं है। ऐसा ही एक बदलाव Google Chrome पर दिखने जा रहा है। सर्च इंजन गूगल क्रोम अब आपको नए अवतार में नजर आएगा। कंपनी ने गूगल क्रोम का लोगो बदल दिया है। इससे पहले 2014 में गूगल क्रोम का मेकओवर हुआ था। गूगल क्रोम के नए लोगो में भी पहले की तरह तीन रंग लाल, पीला और हरा ही हैं, लेकिन डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है।

नए अपडेट में डिजाइन में अंतर जरूर आ गया है। क्रोम के लोगो में हर रंग के बीच के बॉर्डर के शैडो के बजाय फ्लैट किया गया है। अब आपको क्रोम में तीन रंग लाल, पीला और हरा के साथ बार्डर शेडो नजर नहीं आएगा। इसके साथ ही कलर्स अब डार्क रूप में दिखाई देंगे और ब्लू सर्कल बड़ा दिखाई देगा।

जानिए क्यों हुआ बदलाव


दरअसल क्रोम का पुराना लोगो ChromeOS समेत कई ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक जैसा नहीं दिख रहा था जिसके बाद यह बदलाव किया गया है। ChromeOS पर लोगो अन्य ऐप्स के आइकन के मुकाबले ज्यादा कलरफुल दिख रहा था, वहीं macOS पर लोगो एक छोटे शैडो के साथ दिख रहा था। टीम ने इसे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए खासतौर पर बनाया है, जिसका मतलब है कि यह अन्य आइकन के मुकाबले अधिक रंगीन दिखाई देगा। गूगल क्रोम के नए लोगो को डेवलपर वर्जन पर देखा जा सकता है, हालांकि अन्य यूजर्स के लिए भी इसका अपडेट जल्द जारी किया जाएगा।

बता दें कि गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने की थी। गूगल की स्थापना के पीछे कारण ये था कि इंसान को दुनिया भर की हर एक छोटी-बड़ी जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाए और गूगल अपने मकसद में बखूबी सफल भी रहा है। गूगल क्रोम के लोगो के इतिहास पर एक नजर डालें तो 2008 के बाद से अभी तक इसमें कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं। 2008 के बाद से गूगल क्रोम के लोगो में शाइनिंग से लेकर 3D डिजाइन तक कई बदलाव हुए हैं।

Santishree Dhulipudi Pandit: शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित बनीं JNU की पहली महिला वाइस चांसलर

वहीं सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ((Indian Computer Emergency Response Team CERT-In) ने पिछले साल के आखिरी महीने में ब्राउजिंग प्लेटफॉर्म गूगल क्रोम (Google Chrome) के यूजर्स के लिए हाई अलर्ट जारी किया था। CERT-In इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत काम करता है। CERT-In ऑफिस की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल क्रोम ब्राउजर यूजर्स के सेफ्टी के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकता है। हैकर्स सरकार ने गूगल क्रोम ब्राउजर में कई कमियों का पता लगाया है, जिससे इसे आसानी से हैक किया जा सकता है। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक यूजर्स को तुरंत गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट करना चाहिए।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 07, 2022 2:33 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।