गूगल ने क्रोमबुक के लिए चैट विद जैमिनी और अन्य नए फीचर्स की शुरुआत की

गूगल के मुताबिक, चैट विद जेमिनी अब सभी क्रोमबुक पर उपलब्ध है। गूगल के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, 'आपको चैट विद जेमिनी के लिए ब्राउजर खोलने की जरूरत नहीं है- यह महज एक क्लिक दूर है और हर क्रोमबुक के शेल्फ में आसानी से पिन किया गया है।' यूजर्स को इस फीचर से ट्रिप प्लान करने, यूनीक इमेज जेनरेट करने और सीधे उनके होमस्क्रीन से सीखने में मदद मिल सकती है

अपडेटेड Oct 02, 2024 पर 9:43 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपके पास क्रोमबुक है, तो आप इसमें कई नए फीचर्स के लिए तैयार हो जाइए।

अगर आपके पास क्रोमबुक है, तो आप इसमें कई नए फीचर्स के लिए तैयार हो जाइए। हम आपको यहां गूगल क्रोमबुक (Google Chromebooks) के इन फीचर्स के बारे में जानकारी पेश कर रहे हैं:

चैट विद जेमिनी (Chat with Gemini)

गूगल के मुताबिक, चैट विद जेमिनी अब सभी क्रोमबुक पर उपलब्ध है। गूगल के ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, 'आपको चैट विद जेमिनी के लिए ब्राउजर खोलने की जरूरत नहीं है- यह महज एक क्लिक दूर है और हर क्रोमबुक के शेल्फ में आसानी से पिन किया गया है।' यूजर्स को इस फीचर से ट्रिप प्लान करने, यूनीक इमेज जेनरेट करने और सीधे उनके होमस्क्रीन से सीखने में मदद मिल सकती है।


वेलकम रीकैप (Welcome Recap)

जब भी आप क्रोमबुक में लॉग इन करते हैं, वेलकम रीकैप आपको विजुअल तरीके से बताता है कि आप किसी डिवाइस पर पहले कहां थे। साथ ही, आपको कई मददगार सुझाव भी मिलते हैं। गूगल के मुताबिक, 'आपको अगली वीडियो कॉल ज्वाइन करने, हाल में खोली गई फाइल के लिए क्विक ऐक्सेस या एंड्रॉयड या iOS फोन पर शुरू किए लेख को खत्म करने के लिए रिमांडर मिल सकता है।'

फोकस मोड (Focus mode)

फोकस मोड बेहतर अनुभव के लिए ऑटोमैटिक तरीके से 'डू नॉट डिस्टर्ब' को ऑन कर सकता है। यूजर्स फोकस मोड ऑन कर किसी भी टास्क पर फोकस कर सकते हैं।

फ्री गूगल वन AI प्रीमियम (Free Google One AI Premium)

अगर आप नया क्रोमबुक खरीदते हैं, तो मुफ्त में 3 महीने के लिए गूगल वन AI प्रीमियम प्लान के जरिये गूगल के सबसे सक्षम टूल्स को ट्राई कर सकते हैं। इस प्लान में जेमिनी एडवांस्ड का ऐक्सेस, 2 टीबी का स्टोरेज, शीट्स, स्लाइड्स, जीमेल आदि शामिल हैं। आपको नए क्रोमबुक के साथ गूगल वन AI प्रीमियम के लिए 12 महीने का ऐक्सेस मिल सकता है।

फाइलों का आसान ऐक्सेस

यूजर्स आसानी से फाइलों का पता लगाने के लिए अपनी होम स्क्रीन पर अपनी अहम फाइलों को पिन कर सकते हैं। गूगल का कहना है, 'चाहे आप ऑनलाइन हों या ऑफलाइन , आप फाइलों को एक क्लिक में ऐक्सेस कर सकते हैं। अगर आप और समय बचाना चाहते हैं, तो लॉन्चर ऐसे गूगल डॉक्स या स्लाइड का सुझाव देता है, जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।