Get App

HP ने की Make in India के तहत, भारत में लैपटॉप, डेस्कटॉप बनाने की घोषणा

भारत में निर्मित होने वाले कुछ प्रोडक्ट, HP EliteBooks, HP ProBooks और HP G8 सीरीज नोटबुक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2021 पर 8:04 PM
HP ने की Make in India के तहत, भारत में लैपटॉप, डेस्कटॉप बनाने की घोषणा
HP ने की भारत में लैपटॉप, डेस्कटॉप बनाने की घोषणा (FILE PHOTO)

टेक दिग्गज कंपनी HP ने बुधवार को घोषणा की कि उसने अपनी 'मेक इन इंडिया' (Make in India) पहल के एक हिस्से के रूप में भारत में लैपटॉप सहित कई PC प्रोडक्ट का निर्माण शुरू कर दिया है। भारत में निर्मित होने वाले कुछ प्रोडक्ट हैं: HP EliteBooks, HP ProBooks और HP G8 सीरीज नोटबुक।

HP ने मिनी टावर (MT), मिनी डेस्कटॉप (DM), छोटे फॉर्म फैक्टर (SFF) डेस्कटॉप और ऑल-इन-वन PC की एक रेंज, जैसे डेस्कटॉप के विभिन्न मॉडलों को जोड़कर स्थानीय रूप से निर्मित कमर्शियल डेस्कटॉप की अपनी लाइन का विस्तार किया है। इन उत्पादों में Intel और AMD दोनों प्रोसेसर ऑप्शन हैं।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि वह इन प्रोडक्ट का निर्माण चेन्नई, तमिलनाडु के पास श्रीपेरंबदूर में एक फैसिलिटी में कर रही है। कंपनी ने कहा, "इनमें से कुछ प्रोडक्ट सरकार के पब्लिक प्रोक्योरमेंट ऑर्डर के तहत हैं और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पर उपलब्ध होंगे, जो कि एक सरकारी विभागों और दूसरे ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए एक पोर्टल।"

HP इंडिया मार्केट के मैनेजिंग डायरेक्टर केतन पटेल ने कहा, "HP ने देश में अपना ऑपरेशन शुरू करने के बाद से भारत के साथ करीब से पार्टनरशिप की है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें