एप्पल आईफोन (Apple iPhone) के दीवानों के लिए एक दिल खुश कर देने वाली खबर है। दरअसल एप्पल आईफोन जल्द ही एक नए कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों के लिए अवेलबल होने वाला है। एप्पल अपने आईफोन सीरीज iPhone 14 को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। एक चीनी वेबसाइट की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक आने वाले वक्त में एप्पल आईफोन नए कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है।
किस नए कलर में पेश होगा iPhone
चीनी वेबसाइट पर शेयर की गई इमेज और जानकारी के मुताबिक iPhone के येलो कलर के ऑप्शन में ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple की पीआर टीम इसके लिए मीडिया ब्रीफिंग की भी प्लानिंग कर रही है। यह मीडिया ब्रीफिंग नए कलर वेरिएंट के मद्देनजर की जाएगी। यलो कलर के साथ आईफोन 14 की लॉन्चिंग इस साल के बीच में की जा सकती है। बता दें कि बीते साल कंपनी ने iPhone 13 सीरीज को ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया था। इसके अलावा आईफोन 12 को भी पर्पल कलर में पेश किया जा चुका है।
इन कलर वेरियंट के साथ आता है iPhone 14
एप्पल के नए स्मार्टफोन iPhone 14 की बात करें तो इसे ब्लू, पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, स्टारलाइट व्हाइट या सिल्वर, और रेड कलर ऑप्शन के सात पेश किया जा चुका है। वहीं आईफोन 14 प्रो को ईईपी पर्पल, गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। हालांकि फिलहाल इस बात की कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि आईफोन 14 प्रो को यलो कलर के वर्जन में पेश किया जाएगा या नहीं।
लॉन्च होने के लिए तैयार है iPhone 15
Apple इस साल अपने नए फोन iPhone 15 को भी मार्केट में उतारने की तैयारी में है। हालांकि इस बात की एप्पल की तरफ से कोई भी ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है कि आईफोन 15 को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा। वहीं मार्केट में इस वक्त एप्पल का सबसे नया फोन आईफोन 14 मौजूद है।