iPhone XR Price: आपने एक दम सही पढ़ा है, iPhone XR 18,599 रुपये में मिल रहा है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon आपको 64GB स्टोरेज वाला बिल्कुल नया iPhone XR केवल 18,599 रुपये में बेच रही है। हालांकि, इस रेट पर iPhone XR पर खरीदने के लिए बहुत सारे नियम और शर्तें हैं जिसको आपको पूरा करना होगा। तभी इस रेट पर आपको iPhone XR मिल पाएगा।
अभी iPhone XR का बेस वर्जन एमेजॉन पर 34,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। ये रेट सभी कलर वेरिएंट पर मिल रहा। लाल रंग का iPhone XR भी 34,999 रुपये के रेट में मिल रहा है। iPhone XR चार्जिंग एडॉप्टर के साथ नहीं आता। इसके साथ सेस और यूएसबी केबल मिलती है।
अगर आप अपना पुराना डिवाइस यानी मोबाइल देते हैं तो Amazon लगभग 14,900 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। इसके अलावा यदि आप यस बैंक या अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड ईएमआई के माध्यम से पेमेंट करते हैं, तो आप 1500 रुपये की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं। इससे iPhone XR का रेट घटकर 18,599 रुपये पर आ जाएगा।
चीफ एक्जिक्यूटिव टिम कुक ने अक्टूबर में रॉयटर्स को बताया था कि सप्लाई चेन की चुनौतियों का छुट्टियो की तिमाही में होने वाली सेल पर नजर आने वाला है। ये बीते साल की तिमाही की तुलना में खराब रह सकता है।
निक्केई ने बताया कि अक्टूबर में एक दशक से अधिक समय में पहली बार सप्लाई चेन की बाधाओं और चीन में बिजली के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध के कारण कई दिनों के लिए iPhone और iPad असेंबली को रोक दिया गया था।